फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chhath festival begins today with Nahay Khay; beds will remain on the ground for four days.

Karnal News: नहाय खाय के साथ आज शुरू होगा छठ पर्व, चार दिन तक जमीन पर रहेगा बिछौना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival begins today with Nahay Khay; beds will remain on the ground for four days.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। छठ पर्व शनिवार को नहाय खाय के साथ शुरू होगा। चार दिवसीय पर्व के पहले दिन घरों में स्नान कर सभी साफ वस्त्र पहनेंगे। वहीं छठी मैया का पूजन करने के बाद खाने में शुद्ध अरवा चावल, चने की दाल, लौकी की सब्जी और कद्दू प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाएगा। कर्ण नगरी में पश्चिमी यमुना नहर के किनारे छठ पर्व सेवा समिति मंडल की ओर से छठ पर्व महोत्सव मनाया जा रहा है।
प्रधान सुरेश कुमार यादव ने बताया कि इसी दिन से व्रती बिस्तर पर सोना त्याग कर जमीन पर सोना शुरू कर देते हैं और व्रत संपन्न होने तक बिस्तर पर नहीं सोएंगे। इन दिनों व्रती के घर के सदस्य शराब, मांस और अंडे का सेवन नहीं करते। उन्होंने बताया कि पर्व पर सूर्य अर्घ्य के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन




छठ पर्व के पहले दिन व्रतधारी लौकी की सब्जी प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। लौकी की मांग बढ़ने से मार्केट में अन्य दिनों में 20 रुपये प्रति किलो बिकने वाला घीया 40 से 50 रुपये किलो तक बिका। सब्जी विक्रेता हरिया और प्रिंस ने बताया कि इस पर्व से एक दिन पहले काफी लोग घीया की खरीदारी करने आते हैं। नई सब्जी मंडी भी शहर से काफी दूर है। कुछ इसलिए भी शहर में लगने वाली दुकानों पर लौकी के दाम अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो किलोमीटर लंबा घाट हो रहा तैयार

इस विशेष पर्व को लेकर घाट और सूर्य मंदिर को भी सजाने का कार्य शुरू हो गया है। कथा के लिए सुंदर पंडाल बनाया गया है। वहीं मंदिर में भी रंगीन लाइटें लगाकर रोशनी की गई है। शनिवार को नहाये खाय के साथ चार दिवसीय छठ पर्व की शुरू होगा। कर्ण नगरी में पश्चिमी यमुना घाट पर महोत्सव मनाया जाता है। इसे लेकर विशेष रूप से दो किलोमीटर लंबा घाट तैयार किया गया है। जिसकी सफाई और सजावट का कार्य चल रहा है।



-----

चार दिवसीय पर्व-

- 25 अक्तूबर को स्नान भोजन होगा।

- 26 अक्तूबर को खरना होगा।

- 27 अक्तूबर को संध्या अर्घ्य।

- 28 अक्तूबर को प्रात: अर्घ्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed