फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Change country

सरकार नहीं देश बदलना है : आप

Tue, 18 Feb 2014 11:46 PM IST
कैथल
कैथल Updated Tue, 18 Feb 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
Change country
आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को शहर में झाड़ू यात्रा निकालकर लोगों से पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। इस यात्रा में पार्टी के जिले भर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पार्टी के जिला संयोजक प्रदीप रापड़िया के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में पार्टी के लोकसभा सीट कुरुक्षेत्र से टिकट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अभय मौर्य, ग्रामीण बैंक कैथल के प्रबंधक और जिला कोआर्डिनेटर कुमार मुकेश सहित कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाग लिया। मंगलवार सुबह जवाहर पार्क में एकत्रित होकर पार्टी कार्यकर्ता यहां से जुलूस के रूप में हाथों में झाड़ू, तिरंगा और बैनर आदि लेकर निकले।
विज्ञापन


इसके बाद झाड़ू यात्रा पिहोवा चौक, क्वालिटी चौक, क्योड़क गेट, माता गेट, सीवन गेट, प्रताप गेट, चंदाना गेट से होती हुई हनुमान वाटिका पहुंचीं। प्रदीप रापड़िया ने कहा कि हरियाणा में भ्रष्टाचार, लूट खसोट, अपराध बढ़ रहे हैं जिन्हें रोकना होगा। इस बार चौकड़ी की नहीं, आम आदमी की बारी है। इस बार सरकार नहीं देश बदलना है। देश भर में इस क्रांति की शुरुआत हरियाणा से होगी। प्रदीप ने आरोप लगाया कि हरियाणा में नौकरियों में भारी धांधली हो रही है, साथ ही किसानों की जमीनें हड़पी जा रही हैं। जब अशोक खेमका जैसा ईमानदार अधिकारी इसके खिलाफ आवाज उठाता है तो सभी सरकारें उन्हें प्रताड़ित करती हैं।
विज्ञापन



रापड़िया ने बताया कि झाड़ू यात्रा 22 फरवरी तक 275 गांवों में जाएगी और 23 फरवरी को रोहतक में यात्रा का समापन किया जाएगा। रोहतक में रैली को अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। यात्रा का संचालन महावीर सिंह पयोद, जिला सचिव ने किया। यात्रा में कुमार मुकेश, डॉ. अभय मोर, सुशील कुमार, अश्वनी शर्मा और विधानसभा स्तर पर प्रचार समितियों के संयोजक शमशेर सिंह, संदीप चंदलाना, वेदराज, गुलाब सिंह राणा, श्यामलाल, प्रोमिला सहारण शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरी छोड़ने को तैयार मुकेश
कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से टिकट के लिए आवेदन कर चुके हरियाणा ग्रामीण बैंक के जिला कोआर्डिनेटर व प्रबंधक कुमार मुकेश ने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए स्वराज अभियान से प्रेरित होकर वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। यदि पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाती है तो वह अपनी सरकारी नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ने को तैयार हैं। हार या जीत उनके लिए मायने नहीं रखती। यहां से अपने सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें काम करने का एक प्रभावी मंच मिल जाएगा। मालूम हो कि कुमार मुकेश ने संभव संस्था की अगुवाई करते हुए सामाजिक कार्यों, सांस्कृतिक, लोक कलाओं के लिए काम कर अपनी पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed