फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chaitra Chhath festival begins, today devotees will offer Arghya to the rising sun

चैत्र छठ पर्व शुरू, आज उगले सूर्य को श्रद्धालु देंगे अर्घ्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Chhath festival begins, today devotees will offer Arghya to the rising sun
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की छठी तिथि को चैती छठ का पर्व शुरू हो चुका है। जिसकी शुरुआत नहाय-खाय के साथ हुई है। वीरवार शाम को व्रती श्रद्धालुओं ने पश्चिमी यमुना नहर के किनारे पहुंचे कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और मनोकामाना पूरी होने का व्रत किया। शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने का समय- 8 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 40 मिनट में सूर्योदय है।
विज्ञापन

दूसरे दिन खरना हुआ। पंचाग के अनुसार, साल में दो बार छठ पर्व मनाया जाता है। पहला चैत्र माह में और दूसरा कार्तिक माह में पड़ने वाली छठ। कार्तिक माह में आने वाली छठ पर्व का महत्व अधिक होता है। खरना के दिन व्रती रात को पूजा के बाद गुड़ की खीर खाई और 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा। इसका समापन चौथे दिन सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होगा। खरना के दिन सुबह स्नान आदि के बाद सूर्य देव की पूजा की गई और व्रत रखा गया। शाम को पूजा के लिए गुड़ की खीर और रोट बनाई गई। भोग को रसिया के नाम के जानते हैं। खरना का प्रसाद मिट्टी के चूल्हे में आम की लकड़ी जलाकर बनाया जाता है। साथ ही इसे मिट्टी या पीतल के ही बर्तनों में बनाते हैं। अगर आपके पास चूल्हा नहीं है, तो साफ गैस भी रख सकते हैं। भगवान सूर्य देव को भोग लगाने से पहले प्रसाद को केले के पत्ते पर रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed