फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CGC will submit a memorandum to the administration to make traffic arrangements

01. ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगी सीजीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
CGC will submit a memorandum to the administration to make traffic arrangements
करनाल। शहर केे मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम के समाधान के लिए सीजीसी (सिटीजंस ग्रीवेंसीज कमेटी) प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगी। सिटीजंस ग्रीवेंसीज कमेटी की कानून व्यवस्था उप समिति की बैठक मानव सेवा संघ में हुई। जिसमें शहर में लगने वाले जाम को लेकर भी चिंता जताई गई। मीटिंग में प्रस्ताव पास किया गया कि कानून व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं पर ज्ञापन तैयार कर पुलिस अधीक्षक को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

मीटिंग में कहा गया कि पुराने बस अड्डे के सामने जाम की स्थिति बनी रहती है। रोडवेज जीएम से बात करके ई-रिक्शा को बस अड्डे के अंदर लाइन बनाकर बारी आने पर चलने के लिए कहा जाए। ई-रिक्शा जो कि लोगों की सहूलियत के लिए चलाई गयी थी आज लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। ई-रिक्शा चालक लापरवाही से रिक्शा चलाते हैं, इससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। ई-रिक्शा की वजह से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित है। बैठक उपसमिति के प्रधान विपिन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। ब्यूरो
विज्ञापन

बॉक्स
बैरिकेड के कारण लोग गलत दिशा में चल रहे
कमेटी चौक पर बैरिकेड लगा कर गुड़ मंडी या रेलवे रोड की तरफ जाने वाली ट्रैफिक को रोके जाने से 70 प्रतिशत लोग गलत साइड से रेलवे रोड जाते हैं, इससे दुर्घटनाएं होती हैं। उसके समाधान के लिए कदम उठाने चाहिए। प्रशासन इस व्यवस्था की ओर भी ध्यान दे। शहर में ट्रैफिक लाइट की टाइमिंग सही नहीं है। इसको लेकर उचित व्यवस्था की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से निपटने के लिए तैयार हो ट्रैफिक प्लान
सीजीसी चेयरमैन लाजपत राय चुचरा ने कहा कि शहर में वाहनों की संख्या बढ़ने और यातायात नियमों की अवहेलना करने की वजह से मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे निपटने के लिए प्रशासन को प्लान तैयार करना चाहिए। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन निरूपमा सदर, उप समिति के सचिव संजय सैनी, नरेश नरुला, लेखराज गर्ग, मनोहर कृष्ण व परमजीत बावा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed