फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cases of crop residue burning increased twofold

Karnal News: फसल अवशेषों में आग लगने के केस दो गुना बढ़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Cases of crop residue burning increased twofold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। प्रदेश में गेहूं के अवशेषों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। एक सप्ताह में हरियाणा में आग लगने की घटनाएं 300 से 681 यानी दोगुने से भी ज्यादा हो गई हैं।
करनाल में आग लगने के मामले 18 से बढ़कर 45 हो गए हैं। गेहूं के अवशेष जलने से प्रदेशभर के किसानों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार अभी तक प्रदेशभर में 681 घटनाएं दर्ज की गई हैं। प्रदेश में अभी तक सबसे ज्यादा मामले झज्जर में 141, रोहतक में 89, सोनीपत में 73, कैथल में 52, चरखी दादरी में 33 आए हैं।
विज्ञापन

वहीं अगर पिछले चार सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2022 में सर्वाधिक 2338, 2023 में 316, 2024 में 594 व इस बार 2025 में अभी तक 681 घटनाएं दर्ज हुई हैं। हालांकि सरकार की ओर प्रदेशभर के किसानों को मुआवजा देने के लिए तैयारी की जा रही है। इसके लिए किसान संबंधित पटवारी को नुकसान हुए रकबे का ब्योरा देकर उसका आकलन कृषि एवं कल्याण विभाग की ओर से करवा सकता है। प्रदेशभर के किसानों को नुकसान हुई फसल के रकबे के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed