फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Case on four brothers for entering the house and attacking with weapons

Karnal News: घर में घुसकर हथियारों से हमला करने के आरोप में चार भाइयों पर केस

Mon, 24 Apr 2023 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 24 Apr 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Case on four brothers for entering the house and attacking with weapons
साढौरा। डेहा बस्ती के पास घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप में पुलिस ने चार सगे भाईयों असलम, शराफत, साजिद व अमजद पुत्रान फजलू रहमान के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। एसआई रणबीर ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय 20 अप्रैल को पड़ोस के रहने वाले असलम, शराफत, साजिद व अमजद ने प्रवीण फातिमा के घर में घुसकर तेजधार हथियारों से किए हमला कर दिया था। इस हमले में चार महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए थे। उस समय पुलिस ने कुछ तेजधार हथियारों को मौके से बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

घायल प्रवीण फातिमा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भानजा साहिल काफी समय से उसके पास ही रहता है। गुरुवार को साहिल घर के बाहर मेन रोड पर गाड़ी धो रहा था। तभी पड़ोस का रहने वाला असलम उसके भानजे साहिल को बेवजह गालियां देने लग गया। दोनों का बीच बचाव करके किसी तरह से असलम को समझाकर घर भेज दिया। थोड़ी देर के बाद ही असलम अपने भाईयों शराफत, साजिद व अमजद को लेकर हाथों मे तेज हथियार लेकर घर में घुस गए। घर में घुसते ही असलम व उसके तीनों भाईयों ने उस व उसके परिजनों पर हथियारों से हमला कर दिया। असलम ने अपने हाथ में पकड़ी तलवार से उसके बेटे सरफराज के सिर में मारी। जब असलम ने तलवार मेरे बेटे सरफराज पर दूसरा वार किया तो मैंने उसको बचाने कि कोशिश की तो तलवार मेरे बाएं हाथ की उंगली पर लगी। शराफत व साजिद ने अपने हाथों मे पकड़ी कुल्हाड़ी से मेरे परिवार पर कई वार किए। हमलावरों द्वारा किए इस हमले में परवीन फातिमा, जीया, रुबी, मुस्कान, सरफराज, अहसान व शादाब बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को सूचित करने पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed