फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   case filed on 50 person

तोड़फोड़ करने पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
case filed on 50 person
रेलवे स्टेशन पर बुधवार की रात तोड़फोड़ करने व रेलवे कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में जीआरपी पुलिस ने 50 लोगों पर केस दर्ज किया है। रेलवे पुलिस के एसएचओ के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने तोड़फोड़ करने जान से मारने की धमकी देने तथा मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने पर जुटी है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार की रात कुछ शरारती युवक रेलवे स्टेशन पर एक महिला से छेड़खानी करने के लिए पहुंचे थे। वहां थोड़ी देर के लिए ट्रेन रुकी थी, जिसमें महिलाओं ने अचानक शोर मचा दिया तो वहां पर मौजूद एक रेलवे कर्मचारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी लेकिन आरोपी युवक ट्रेन से तो उतर गए लेकिन जब ट्रेन चली गई तो उन्होंने रेलवे कर्मी को पीट डाला इसके बाद रेलवे कर्मचारी ने अपने बेटे को फोन पर सूचना देकर उसे वहां बुला लिया। इसके बाद रेलवे ट्रैक पर कई दर्जन युवक इकट्ठे हो गए और उन्होंने रेलवे ट्रैक पर पड़े पत्थरों से हमला बोल दिया। इस हमले में रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की गई और रेलवे स्टेशन के कमरों की खिड़कियां और दरवाजे तक टूट गए थे। रेलवे कर्मियों ने जान बचाने के लिए दरवाजे बंद कर लिए थे। बाद में इसकी सूचना तरावड़ी पुलिस को दी गई थी हालांकि तरावड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी लेकिन बाद में रेलवे पुलिस को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed