फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Case filed against four policemen including inspector for recovery from liquor contractor

शराब ठेकेदार से वसूली में इंस्पेक्टर सहित चार पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four policemen including inspector for recovery from liquor contractor
यमुनानगर। शराब ठेकेदार से वसूली में इंस्पेक्टर समेत चार कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इससे पहले ठेकेदार की ओर से मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी। साथ ही इस संबंध में ऑडियो रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराई गई थी। आरोपी पुलिसकर्मियों में एक इंस्पेक्टर और तीन एएसआई शामिल हैं।
विज्ञापन

साढौरा थाना क्षेत्र में शर्मा एसोसिएटस के नाम से शराब का ठेका चलाने वाले ठेकेदार नरेंद्र कुमार ने शिकायत में बताया था कि 22 जून 2021 को ठेका लेने के बाद से पुलिसकर्मी उनसे जबरन वसूली करते थे। बाद में पुलिसकर्मियों की डिमांड बढ़ती गई, जिससे तंग आकर उन्होंने मामले की शिकायत की। आरोप है पुलिसकर्मी उनसे महंगी शराब और पैसे की मांग करते रहे। आरोपी पुलिसकर्मी उसके ठेके पर आता और एक पेटी शराब ले जाता और पैसे की भी उगाही करता था। जब उसने विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। आरोप है पुलिसकर्मी ने उसे फोन कर कहा कि अब नया इंस्पेक्टर आया है और ज्यादा पैसे की मांग की। इस पर ठेकेदार नरेंद्र ने असमर्थता प्रकट की तो पुलिसकर्मी ने उसे धमकाया और कहा कि यदि मंथली नहीं बढ़ाई तो उसे क्षेत्र में काम नहीं करने दिया जाएगा। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पास इस संबंध में रिकार्डिंग भी है।
विज्ञापन

कार्रवाई न होने पर बार-बार किये ट्वीट तो दर्ज हुआ केस
पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ शराब ठेकेदार नरेंद्र कुमार की ओर से शिकायत के बाद भी जब कोई कार्रवाई होती नहीं दिखी तो शिकायतकर्ता ने मंत्रियों और अधिकारियों को बार-बार ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद अब मामले में संज्ञान लिया गया है। साढौरा थाने के एसएचओ धर्मपाल ने मामले में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed