{"_id":"619c02b695337e6a79294aff","slug":"case-against-twenty-five-farmers-for-burning-stubble-karnal-news-knl904532122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने के आरोप में पच्चीस किसानों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने के आरोप में पच्चीस किसानों पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में कृषि एवं कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ.आदित्य प्रताप डबास ने सोमवार को अलग अलग थानों में 25 से अधिक किसानों के खिलाफ पराली जलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कृषि एवं कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. आदित्य प्रताप डबास की शिकायत पर कुंजपुरा थाना पुलिस ने नारा रोड़ान गांव के सुमित कुमार, चूरनी गांव के लखविंद्र सिंह, पलविंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। वहीं करनाल सिटी थाने में संगोहा गांव के देवी दयाल, सुरिंदर सिंह, गुरवाज सिंह तथा निसिंग थाने में गोंदर गांव के छोटो, अवतार सिंह, कुलवंत सिंह, अनूप सिंह, जोगा सिंह, रिछपाल सिंह, प्रीतपाल सिंह, निसिंग कस्बे के लखा सिंह, मंगल सिंह, जोगिंद्र कौर, ओमप्रकाश, वेदप्रकाश, सत्यप्रकाश, जसवंत सिंह व सुखवंत सिंह, गुल्लरपुर गांव निवासी फूलवती, ईश्वर सिंह, थरोटा गांव के वीर कौर, परमिंद्र सिंह आदि किसानों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई है। इन पर अपने खेतों में धान की पराली जलाकर वायु प्रदूषण फैलाने का आरोप है। पुलिस ने सभी किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।