{"_id":"5e3f18e28ebc3ee6196516b4","slug":"car-robbary-after-kidnep-karnal-news-knl214712125","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर लूटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण कर लूटी कार
विज्ञापन
मीरा घाटी से एक कार सवार का अपहरण कर उसकी कार और 50 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं बदमाश कार सवार को कैथल के कस्बे पुंडरी में फेंक कर फरार हो गये। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात को लेकर पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
पुलिस को दी शिकायत में अशोक नगर निवासी अनिल ने बताया कि सात फरवरी की दोपहर को वह कार में सवार होकर सेक्टर-3 में मियां जी की फैक्टरी में गया था। वहां से वह 50 हजार रुपये लेकर घर के लिये वापस चला था। जब वह मीरा घाटी पर शराब के ठेके के पास रुका तो वहां पर एक कार रुकी। उसमें करीब छह व्यक्ति बैठे थे। वे कार से उतरे और उसे जबरन अपनी कार में बैठा लिया। इनमें से एक व्यक्ति को वह जानता है, जिसका नाम मनीष है। उनमें से एक व्यक्ति उसकी कार लेकर पीछे पीछे आ रहा था। उन बदमाशों ने उसे अपनी कार में ही बैठाया हुआ था। जब वह आईटीआई चौक पर पहुंचा तो पुलिस कर्मचारी को देखकर उसने शोर मचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कार को तेज रफ्तार से दौड़ा लिया। इसके बाद, उन्होंने कोई नशीला पदार्थ उसे खिला दिया। शाम को करीब छह बजे उसे होश आया तो वह कैथल के पुंडरी क्षेत्र में था। किसी राहगीर से फोन लेकर उसने घर सारी बात बताई। पुलिस इस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
कार सवार अनिल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी इस मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जायेगा।-हरजिंद्र सिंह, सिटी थाना प्रभारी।