{"_id":"64f1636f94d046cd1e081e45","slug":"campaign-to-make-haryana-drug-free-cm-manohar-lal-flagged-off-cycle-rally-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की मुहिम: सीएम मनोहर लाल ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई, इस तरह होगा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की मुहिम: सीएम मनोहर लाल ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई, इस तरह होगा शेड्यूल
Fri, 01 Sep 2023 09:37 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 01 Sep 2023 09:37 AM IST
सार
करनाल में मुख्यमंत्री ने मंच से साइकिल रैली को एनडीआरआई चौक से रवाना किया। इस दौरान कई समूह में साइकिल रैली को रवाना किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री में कहा कि इसका मकसद लोगों में नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करना है, इसके अतिरिक्त साइकिल चलाना हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है।
विज्ञापन
साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाते मुख्यमंत्री मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को करनाल के एनडीआरआई चौक से साइक्लोथॉन का शुभारंभ किया गया। इस रैली को मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करनाल से शुरू होकर साइक्लोथॉन प्रदेश के सभी 22 जिलों में जाएगी। इस दौरान करीब 10 हजार युवा इसमें शामिल होंगे।
ये रहेगा शेड्यूल
सुबह 7:30 बजे मुख्यमंत्री ने मंच से साइकिल रैली को एनडीआरआई चौक से रवाना किया। इस दौरान कई समूह में साइकिल रैली को रवाना किया गया। साइकिल।रैली आंबेडकर चौक, पुराना बस अड्डा, फिश मार्केट रेलवे रोड, निरंकारी भवन के पास से गुजरते हुए हांसी चौक, रेलवे पुल कैथल रोड, विश्वकर्मा चौंक, कैथल नहर पुल, पुलिस लाईन करनाल, चिड़ाव मोड़, जुंडला, जलमाना से होकर दोपहर तक असंध में पहुंचेगी। इसके उपरांत साइक्लोथॉन सालवन चौक, दुपेड़ी, सालवन, बल्ला व मुनक से होते हुए शाम को पानीपत में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्यमंत्री में कहा कि इसका मकसद लोगों में नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करना है, इसके अतिरिक्त साइकिल चलाना हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। शनिवार को रैली पानीपत से शुरू होगी और सोनीपत पहुंचेगी और फिर चौथे दिन रोहतक जाएगी। गुरुग्राम, पलवल, नूह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी होते हुए सभी 22 जिलों से गुजरेगी। इसके बाद 25 सितंबर को करनाल में ही समाप्त होगी।