फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Campaign to make Haryana drug free, CM Manohar Lal flagged off cycle rally

हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की मुहिम: सीएम मनोहर लाल ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई, इस तरह होगा शेड्यूल

Fri, 01 Sep 2023 09:37 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 01 Sep 2023 09:37 AM IST
सार

करनाल में मुख्यमंत्री ने मंच से साइकिल रैली को एनडीआरआई  चौक से रवाना किया। इस दौरान कई समूह में साइकिल रैली को रवाना किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री में कहा कि इसका मकसद लोगों में नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करना है, इसके अतिरिक्त साइकिल चलाना हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है।

विज्ञापन
Campaign to make Haryana drug free, CM Manohar Lal flagged off cycle rally
साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाते मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को करनाल के एनडीआरआई चौक से साइक्लोथॉन का शुभारंभ किया गया। इस रैली को मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करनाल से शुरू होकर साइक्लोथॉन प्रदेश के सभी 22 जिलों में जाएगी। इस दौरान करीब 10 हजार युवा इसमें शामिल होंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


ये रहेगा शेड्यूल
सुबह 7:30 बजे मुख्यमंत्री ने मंच से साइकिल रैली को एनडीआरआई  चौक से रवाना किया। इस दौरान कई समूह में साइकिल रैली को रवाना किया गया। साइकिल।रैली आंबेडकर चौक, पुराना बस अड्डा, फिश मार्केट रेलवे रोड, निरंकारी भवन के पास से गुजरते हुए हांसी चौक, रेलवे पुल कैथल रोड, विश्वकर्मा चौंक, कैथल नहर पुल, पुलिस लाईन करनाल, चिड़ाव मोड़, जुंडला, जलमाना से होकर दोपहर तक असंध में पहुंचेगी। इसके उपरांत साइक्लोथॉन सालवन चौक, दुपेड़ी, सालवन, बल्ला व मुनक से होते हुए शाम को पानीपत में प्रवेश करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री में कहा कि इसका मकसद लोगों में नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करना है, इसके अतिरिक्त साइकिल चलाना हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। शनिवार को रैली पानीपत से शुरू होगी और सोनीपत पहुंचेगी और फिर चौथे दिन रोहतक जाएगी। गुरुग्राम, पलवल, नूह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी होते हुए सभी 22 जिलों से गुजरेगी। इसके बाद 25 सितंबर को करनाल में ही समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed