फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Came as a customer and ran away with gold worth 12 lakhs

Karnal News: ग्राहक बन आया, 12 लाख का सोना लेकर भाग निकला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Came as a customer and ran away with gold worth 12 lakhs
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सर्राफा बाजार स्थित माया ज्वैलर्स में ग्राहक बनकर आया ठग वीरवार 122 ग्राम सोना लेकर भाग गया। सोने की कीमत 12 लाख रुपये बताई जा रही है। ठग ने पहले दुकान मालिक की मां को अपनी बातों में उलझाया फिर मौका मिलते ही गल्ले में सोना चुरा कर भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
दुकान मालिक सूर्या ने बताया कि वह डॉक्टर के पास गए थे, दुकान पर उनकी माता रोजी किरण बैठी थीं। उनका नौकर 122 ग्राम सोना खरीदकर लाया था, जिसे उनकी माता ने ठग के सामने दुकान के गल्ले में रख दिया। तभी एक ठग ग्राहक बनकर दुकान में आया और एक ग्राम सोना खरीदने की बात कही। दुकानदार की माता ने एक ग्राम सोना लाने के लिए उसे नौकर के हाथों वर्कशॉप में भेज दिया। जैसे ही नौकर ऊपर गया ठग ने दुकानदार की माता को बातों में उलझा लिया। ठग ने उनकी माता को 500 रुपये दिए और कहा कि गाड़ी से बाकी रुपये लेकर आता हूं।
विज्ञापन

इसी दौरान ठग ने गल्ले में रखा 122 ग्राम सोना निकाल लिया और भाग गया। कुछ देर बाद गल्ला चेक किया तो सोना नहीं मिला। थाना शहर पुलिस ने दुकान से सीसीटीवी फुटेज ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed