{"_id":"617b138a95ba581070763227","slug":"cadets-learned-to-live-life-like-an-army-in-the-camp-karnal-news-knl8801860","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में कैडेट्स ने सीखा सेना की तरह जीवन जीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में कैडेट्स ने सीखा सेना की तरह जीवन जीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नंबर-7 हरियाणा बटालियन एनसीसी की ओर से चल रहे संयुक्त एनसीसी वार्षिक शिविर का वीरवार को समापन हुआ। शिविर में एनसीसी कैडेट्स ने सेना के जवानों की तरह जीवन जीना सीखा। शुरुआत में जहां उन्हें ड्रिल, फायरिंग और मैप रीडिंग का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं अंतिम दिनों में उन्हें सेना के जवानों की तरह रहना, उन्हीं की तरह एक साथ भोजन करने का भी अनुभव कराया गया।
अंतिम दिन पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित शिविर में कमांडिंग अफसर कर्नल नरेश आर्य एवं ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल कुलदीप कुमार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विजेता एनसीसी कैडेट को मेडल के साथ प्रमाण पत्र प्रदान देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि कैंप में होने वाली प्रतियोगिताओं में कैडेट्स को भाग लेना चाहिए। कैप्टन प्रवीण कौशिक और एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉ. केवल कृष्ण ने बताया कि शिविर के दौरान अनेक प्रतियोगिताएं करवाई गई। कैंप में एनसीसी कैडेट ने एकता और अनुशासन का पाठ पढ़ा। इस अवसर पर एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल कुलदीप कुमार, कैप्टन प्रवीण कौशिक, कैप्टन राजेश कुमार, कैप्टन अनीता जून, लेफ्टिनेंट प्रदीप राणा, सूबेदार मेजर सुखविंदर सिंह, सूबेदार राजेश कुमार और कृष्णलाल मौजूद रहे। ब्यूरो
यह रहे परिणाम
दौड़ : लड़कियों में शबनम प्रथम, सिमरनजीत द्वितीय व काजल और रितु तृतीय स्थान पर रहे। लड़कों में अनिल पहले, वीरेंद्र सिंह दूसरे और नितिन तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
फायरिंग : लड़कियों में आरजू सैनी प्रथम, सुनेहा द्वितीय और स्मृति तृतीय व लड़कों में वासुदेव पहले, अंकुश दूसरे और प्रिंस तृतीय स्थान पर रहे।
पायलटिंग : तमन्ना शर्मा प्रथम और नेहा कुमारी द्वितीय रही।
ड्रिल : लड़कियों में रजनी प्रथम, एकता द्वितीय और गीता तृतीय व लड़कों में प्रिंस प्रथम, अमृतपाल द्वितीय और आकाश तृतीय स्थान पर रहे।
भाषण : वैशाली प्रथम, विपुल द्वितीय और अंशुल व सोनाली तृतीय रहे।