फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bus driver beaten, car glass broken

Karnal News: बस चालक को पीटा, गाड़ी का शीशा तोड़ा

Sun, 28 Jan 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 28 Jan 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Bus driver beaten, car glass broken
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा। रेलवे रोड के पास सर्विस रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने हरियाणा रोडवेज के बस चालक के साथ मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। युवकों ने ईंट मारकर बस का शीशा भी तोड़ दिया। इतना ही नहीं बस चालक को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा रोडवेज कुरुक्षेत्र के बस चालक सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 जनवरी को वह बस को लेकर पेहवा से दिल्ली की ओर जा रहा था। जैसे ही बस को बस अड्डे से बाहर निकली तो अचानक ही बाइक पर सवार दो युवकों ने अपनी बाइक को बस के आगे खड़ा दिया। और चालक को गालियां देनी शुरू कर दी। जब उन बाइक सवारों को इसका कारण पूछा तो वह मोटरसाइकिल लेकर बस के आगे आगे चल दिए।
विज्ञापन

रेलवे रोड के समीप सर्विस रोड पर बस को रुकवाते हुए ड्राइवर वाली खिड़की खोल चालक सुरेंद्र के साथ हाथापाई करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। इसी दौरान एक युवक ने सुरेंद्र के कान पर मुक्को से वार किया । हंगामा होते देख आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और इसी दौरान दोनों युवकों ने बस के आगे वाला शीशा भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं टूटा तो एक युवक ने पत्थर उठाकर बस के शीशे पर दे मारा। इससे बस का शीशा टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाते समय बस चालक को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। बस परिचालक जगदीश कुमार ने घायल अवस्था में चालक सुरेंद्र को अस्पताल में उपचार के भर्ती करवाया गया। पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed