फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   buniyad label on exam

करनाल: बुनियाद लेवल वन की परीक्षा में 916 विद्यार्थी पास, 1908 फेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
buniyad label on exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शिक्षा निदेशालय ने बुनियाद लेवल वन का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें जिलेभर के 2824 में से 916 यानि 32.44 प्रतिशत विद्यार्थी ही सफल हो पाए हैं। जिले में 67.56 प्रतिशत यानि 1908 विद्यार्थी फेल हो गए। जिससे अधिकांश विद्यार्थियों को निराशा हाथ लगी है। लेवल वन की परीक्षा में पास हुए विद्यार्थियों ने लेवल टू की परीक्षा में प्रवेश कर लिया है। इसी सप्ताह शिक्षा विभाग की ओर से लेवल टू की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें लेवल वन में पास होने वाले विद्यार्थी बैठेंगे।

जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग सुपर-100 की तर्ज पर बुनियाद कार्यक्रम लेकर आया है। सुपर-100 में 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) व राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की ऑफलाइन फ्री कोचिंग प्रदेशभर के चार सेंटरों पर दी जा रही है, लेकिन बुनियाद कार्यक्रम के तहत अपने जिले में ही नौवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों को पूरी तरह से ऑनलाइन फ्री कोचिंग दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में बुनियाद लेवल वन की परीक्षा में 916 विद्यार्थी पास हुए हैं। जो अब लेवल टू की परीक्षा में बैठेंगे और उसमें पास होने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से एनटीएसई की ऑनलाइन फ्री कोचिंग की दी जाएगी।
विज्ञापन




जिले में बुनियाद के सात परीक्षा केद्रों पर 2824 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें 916 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed