फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bullion market buzzes on Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया पर गुलजार हुआ सराफा बाजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Bullion market buzzes on Akshaya Tritiya
67: सराफा बाजार में खरिदारी करती महिलाएं। फाइल फोटो
करनाल। कोरोना महामारी के दो सालों के बाद अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार गुलजार दिखा। सोने पर महंगाई के बावजूद जिले में करीब 55 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। जिससे अब सराफा कारोबारियों को शादियों के सीजन में भी अच्छे कारोबार की उम्मीदें बढ़ी हैं। इस बार बाजारों में हीरे की भी जमकर खरीदारी हुई। इसका मुख्य कारण आभूषण के तौर पर सोने व हीरे के भावों में कम अंतर रहा।
विज्ञापन

पिछले दो सालों से सराफा बाजार सर्वाधिक प्रभावित रहा। हालांकि सराफा बाजार तो पिछले साल भी सजे थे लेकिन महामारी के प्रकोप को देखते हुए ग्राहकों ने अपेक्षाकृत बाजारों का रुख नहीं किया था। इस बार अक्षय तृतीया के दिन मंगलवार को आभूषणों का भाव यानी 22 कैरेट का भाव 47700 के करीब रहा। जो कोरोना से पूर्व के भावों से अधिक है, लेकिन इस बार अक्षय तृतीया पर ग्राहकों में खरीदारी को लेकर उत्साह दिखा। सराफा कारोबारी पंकज गोयल ने बताया कि सराफा कारोबारियों को अक्षय तृतीया का इंतजार रहता है। शहर में 52 प्रमुख सराफा शोरूम व दुकानें हैं, इसके अलावा छोटी छोटी कई दुकानें हैं। जिले भर में करीब एक हजार से अधिक दुकानें हैं। शहरी सराफा कारोबारियों का पांच से आठ करोड़ रुपये को लगाकर पूरे जिले में कराब 55 करोड़ रुपये का एक दिवसीय कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

कोट..............
शादियों की सीजन चल रहा है, सराफा बाजार गुलजार हैं लेकिन इस बार अक्षय तृतीया पर उम्मीद से भी करीब 20 फीसदी अधिक कारोबार हुआ है। ग्राहक इस बार दीर्घकालिक निवेश को लेकर भी काफी सजग दिख रहे हैं। यही कारण है कि वो सोने के साथ साथ हीरे के आभूषणों की ओर से भी आकर्षित हो रहे हैं। हीरे के आभूषण ग्राहकों की पहली पसंद रही, इसकी एक वजह ये भी है कि सोने पर महंगाई है, उस हिसाब से हीरा खरीदने में भाव में अधिक अंतर नहीं है। इसलिए सोने की बजाय हीरे की ओर आकर्षित रहे। दीर्घकालिक निवेश की दृष्टि से भी ये काफी बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास बंसल, ओपीएस ज्वैल्स नेहरू पैलेस करनाल। (फोटो-1005)
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed