फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Budha Dal Delhi won Gatka Trophy

Karnal News: बुड्ढा दल दिल्ली ने जीती गतका ट्रॉफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 02:54 AM IST
विज्ञापन
Budha Dal Delhi won Gatka Trophy
- शिरोमणि गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया और एचएसजीपीसी की ओर से हुई राष्ट्रीय स्तर की गतका प्रतियोगिता
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। गुरुद्वारा राज करेगा खालसा डाचर में गतका प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से गतका टीमों ने भाग लिया और मंच से सिख शस्त्र विद्या के जौहर दिखाए। हरगोबिंद अजीत गतका अखाड़ा बुड्ढा दल दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

संत बाबा नरेंद्र सिंह, बाबा बलविंद्र सिंह गुरुद्वारा लंगर साहिब नांदेड (महाराष्ट्र) वालों की सरपरस्ती में और डाचर के बाबा गुरमीत सिंह की देखरेख में आयोजित इन गतका मुकाबलों का आयोजन हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा शिरोमणि गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर किया गया। महापुरुष संत बाबा नरेंद्र सिंह ने स्वयं पहुंचकर गतका खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। लगभग सात घंटे चले मुकाबलों में दल बाबा बिधी चंद गतका अखाड़ा अमृतसर, बाबा फतेह सिंह गतका अखाड़ा फ़तेहगड़ साहेब, शहीद बाबा दीप सिंह गतका अखाड़ा चंडीगढ़, गुरु हरगोबिंद अजीत गतका अखाड़ा बुड्ढा दल दिल्ली, मीरी पीरी मार्शल आर्ट अकादमी अंबाला, दशमेश अखाड़ा करनाल, गुरु हरगोविंद गतका अखाड़ा दिल्ली के गतका खिलाड़ियों ने सबसे पहले अपनी प्रतिभा दिखाई। उसके बाद चक्कर घुमाने, एक साथ दो तलवारें चलाने में व्यक्तिगत प्रतियोगिताएं करवाई गई।
विज्ञापन


गुरु चरणों में अरदास के बाद गतका मुकाबलों की शुरुआत बाबा गुरमीत सिंह, बाबा सुखा सिंह डेरा कार सेवा करनाल, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध, शिरोमणि गतका फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के प्रधान गुरतेज सिंह ख़ालसा, हरियाणा गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के धर्म प्रचार चेयरमैन गुरबख्श सिंह यमुनानगर ने करवाई। उनके साथ इंटरनेशनल सिख फोरम के महासचिव प्रीतपाल सिंह पन्नु, गतका फेडरेशन के उप प्रधान कुलजीत सिंह चंडीगढ़, सतपाल सिंह बाग़ी, कैशियर गुरप्रीत सिंह खालसा, हरियाणा प्रधान इन्दरपाल सिंह खालसा, हरियाणा गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी से सचिव सतपाल सिंह, सुपरवाइज़र गुरभेज सिंह, प्रभजोत सिंह व उपस्थित रहे। सिख क़ौम के प्रसिद्ध प्रचारक भाई रणजीत सिंह आगरा वालों ने मंच संचालन किया व साथ ही गतका से जुड़े इतिहास की जानकारी दी। विजेता टीमों व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में गुरप्रीत सिंह खालसा, इंद्रपाल सिंह, सतपाल सिंह बागी, बिमलजीत सिंह दिल्ली, विक्रम सिंह चंडीगढ़ और चरणजीत सिंह शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में कराएंगे गतका प्रतियोगिता : अध्यक्ष
हरियाणा कमेटी के प्रधान भूपिंदर सिंह असंध ने कहा कि गतका छठे गुरु हरगोबिंद साहिब जी द्वारा मीरी व पीरी की दो तलवारें पहनकर सिख कौम को नाम बानी के साथ-साथ शस्त्र विद्या के साथ जोड़ा। ताकि सिख जुल्म का मुकाबला कर सकें। कमेटी आगे भी शिरोमणि गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में गतका के शिविर व प्रतियोगिताएं आयोजित करती रहेगी। बाबा गुरमीत सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा राज करेगा खालसा में पिछले 40 दिन से लगातार दिनरात नाम सिमरण चल रहा है जिसकी संपूर्णता पांच नवंबर को होगी ओर विशाल गुरमत समागम होंगे। समागम के तहत राष्ट्रीय गतका मुकाबले करवाए गए हैं। उन्होंने नौजवानों को अमृत छक कर सिख शस्त्र विद्या गतका सीखने का आह्वान किया। इंटरनेशनल सिख फोरम के महासचिव प्रीतपाल सिंह पन्नु ने कहा कि गतका सिख कौम की विरासत है व इस विरासत को संभालने की आवश्यकता है। श्री अकाल तख़्त साहिब के 2012 के हुकमनामे का जिक्र करते हुए कहा कि यह सिख कौम की जिम्मेदारी है कि केवल बाने व बानी से जुड़े नौजवान ही गतका खेलें।


यह रहे परिणाम
- गतका सामूहिक प्रदर्शनी : हरगोबिंद अजीत गतका अखाड़ा बुड्ढा दल दिल्ली प्रथम, साहिबज़ादा बाबा फ़तेह सिंह गतका अखाड़ा फ़तेहगढ़ साहेब पंजाब द्वितीय, दल बाबा बिधी चंद गतका अखाड़ा अमृतसर व शहीद बाबा दीप सिंह गतका अखाड़ा चंडीगढ़ तृतीय।

- चक्कर मुकाबला : गुरप्रीत सिंह दिल्ली प्रथम, जसप्रीत सिंह फ़तेहगढ़ साहेब पंजाब द्वितीय, अमृतसर से रवेल सिंह तृतीय।

- एक साथ दो कृपाण : अमृतसर से बलजीत सिंह प्रथम, दिल्ली से हरजीत सिंह द्वितीय, राजबीर सिंह फ़तेहगढ़ साहिब तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed