फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Brutally murdered young man, will open the call details secret

बेरहमी से युवक की हत्या, कॉल डिटेल से खुलेगा राज

Mon, 02 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Mon, 02 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Brutally murdered young man, will open the call details secret

गांव महमदपुर के एक युवक की बेरहमी से हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। कुंजपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को युवक विनोद के शव के पास से उसका मोबाइल मिला है। इस पर चार मिस कॉल भी आई हुई हैं। पुलिस का दावा है कि कॉल डिटेल से हत्या के आरोपियों का सुराग लग सकता है। युवक की मौत से गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन


गांव महमदपुर वासी विनोद (27) शनिवार शाम को घर से गया था और सुबह उसका सड़क किनारे शव मिला। उसके सिर पर चोट के निशान और गले पर भी खरोंच मिली। युवक की मौत की सूचना मिलने पर ग्रामीण एकजुट हुए। विनोद का दो साल पहले तलाक हुआ था। युवक की हत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पीड़ितों ने बताया कि विनोद की हत्या घसीट घसीट कर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार देर रात चिल्लाने की तेज आवाज आई थी। सर्दी होने के कारण किसी ने खास ध्यान नहीं दिया। रविवार सुबह वह घूमने फिरनेगए तो गांव के नजदीक सड़क किनारे विनोद का शव मिला। युवक की शिनाख्त करके इसके परिजनों को सूचित किया।


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में कुंजपुरा थाना प्रभारी सुबे सिंह ने बताया कि युवक के मोबाइल से हत्यारोपियों का राज खुल सकता है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed