फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Broken Record heat, June is the hot

गर्मी का टूटा रिकार्ड, दो जून रहा सबसे गर्म

Tue, 03 Jun 2014 12:19 AM IST
करनाल
करनाल Updated Tue, 03 Jun 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
पिछले साल के मुकाबले दो जून का दिन बेहद गर्म रहा। सूर्य से आग बरसाती किरणों ने जहां धरती को बुरी तरह झुलसा दिया, वहीं गर्मी और लू ने लोगों की तौबा करा दी।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले 24 घंटे में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। उधर चिकित्सकों ने लोगों को गर्मी से बचाव की सलाह दी है। सोमवार को दिनभर चिलचिल्लाती धूप ने लोगों को पूरा दिन रुलाए रखा। दिनभर चली लू के थपेड़ों ने आम लोगाें को परेशान रखा। दोपहिया वाहन चालकों के लिए तो पूरा दिन लू मुसीबत बनी रही। लोग गर्मी से बचाव करते नजर आए।
विज्ञापन


राह चलते लोगों ने वृक्षों की छाया खोजी तो घरों, दुकानों व कार्यालयों में रहने वाले लोग एसी और कूलर चलए बिना नहीं रह सके। माना जाए तो एक तरह से पंखे और कू लर गर्मी के सामने जवाब दे गए थे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अधिकतम तापमान दो जून को 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इसी दिन वर्ष 2013 को 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष 2013 के मुकाबले साढे़ पांच डिग्री सेल्सियस तापमान ज्यादा रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में नमी सुबह के समय 65 प्रतिशत और शाम के समय 24 प्रतिशत दर्ज की गई। वाष्प दाब सुबह के समय 18.1 एमएम और शाम के समय 13.4 एमएम रिकार्ड किया गया। पूर्व से पश्चिम की ओर 3.3 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed