फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Boxing players waiting for indoor hall, practicing in the open

नवरात्र में होंगे माता रानी के दर्शन, दो साल बाद भरठी और त्रिलोकपुर के लिए बस शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Boxing players waiting for indoor hall, practicing in the open
नवरात्र में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करके मन की मुरादें पा सकते हैं। इसके लिए रोडवेज की ओर से विशेष बस सेवा शुरू की जा रही है। दो साल से बंद हिमाचल के भरठी के लिए आज से करनाल से सीधी बस मिलेगी। पुराने बस अड्डे से भरठी के अलावा त्रिलोकपुर के लिए भी विशेष बस सुविधा शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने तीन अप्रैल के अंक में करनाल डिपो में बसों की कमी के कारण बंद बस सुविधा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। आठ इंटर स्टेट मार्गों पर बस सुविधा कोरोना के कारण मार्च 2020 से बंद है। खबर पर संज्ञान लेते हुए रोडवेज के जीएम ने अधिकारियों को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। ऐसे में आज से इन दो मार्गों पर बस चलेगी। हिमाचल के भरठी के लिए पुराने बस अड्डे से सुबह 10:20 बजे बस मिलेगी, जबकि त्रिलोकपुर माता बाला सुंदरी के लिए सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक हर एक घंटे बाद बस चलेगी। श्रद्धालु अपनी सुविधा अनुसार बस से सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन

भरठी जाने वाली बस भरठी में ही नाइट स्टे करेगी। अगले दिन सुबह साढ़े छह बजे वहां से चलेगी। चंडीगढ़ होते हुए दिल्ली जाएगी, फिर दिल्ली से करनाल वापस आएगी। जाते समय बस अंबाला से होते हुए कांगड़ा जिला और शाहतलाई भी जाएगी। कांगड़ा में भी देवी मां के कई स्थान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिलोकपुर में माता बाला सुंदरी मंदिर में नवरात्र के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल तक मेला लगा है। कोरोना के मामलों में कमी आने से दो साल बाद श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए जा रहे हैं। ऐसे में रोडवेज की ओर से सुबह छह से शाम छह बजे तक हर एक घंटे बाद यानी 13 बसों को इस विशेष रूट पर चलाया है। यह व्यवस्था 14 अप्रैल तक रहेगी।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो मार्गों पर विशेष रूप से बस सर्विस शुरू की है। लोगों को यात्रा में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। बेहतर बस सेवा का प्रयास रहेगा। छह अप्रैल से दोनों मार्गों पर बस सुविधा शुरू होगी।
- कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज करनाल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed