फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Booster dose will be applied from today, the department is ready

आज से लगाई जाएगी बूस्टर डोज, विभाग तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Booster dose will be applied from today, the department is ready
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज से बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। बूस्टर डोज को हेल्थकेयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर व 60 प्लस वाले उन व्यक्तियों को लगाया जाएगा। जिन्हें टीके की दूसरी डोज लगवाए 9 महीने हो चुके हैं। वहीं, रविवार को 46 जगहों पर 3603 लोगों ने वैक्सीन लगाई गई। इनमें 15-17 उम्र के 686 किशोर किशोरियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि अब सोमवार से बूस्टर डोज लगाई जाएगी। जिले में 12401 हेल्थकेयर वर्कर, 13323 फ्रंटलाइन वर्कर है लेकिन इनमें से उन्हें यह डोज लगेगी जिन्हें दूसरी डोज लगवाए नौ महीने हो चुके हैं। ऐसे लाभार्थियों की संख्या 12 हजार के करीब है। इनमें 60 प्लस उम्र के व्यक्ति भी शामिल है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है और इसका एक नया स्वरूप ओमिक्रॉन के नाम आ चुका है। इससे पूरे विश्व में केसों की संख्या बढ़ रही है। भारत में भी अब एक दिन में डेढ़ लाख केस आने शुरू हो गए है। इसका कोई इलाज नहीं है टीकाकरण और कोविड के नियमों का पालन करके ही इससे बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

1201327 लोगों को लग चुकी है वैक्सीन
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक वैक्सीन की पहली और दूसरी 2060630 डोज लग चुकी हैं। इनमें 1201327 लोगों को पहली डोज लगी है तो वहीं इनमें से 859303 लोगों ने ही दूसरी डोज लगवाई है। 15 से 17 साल तक के 42306 बच्चों ने कोविड 19 की प्रथम डोज लगवा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर लगेगी बूस्टर डोज
कोविड-19 की बूस्टर डोज के लिए जिले की सभी पीएचसी, सीएचसी, सिविल अस्पताल करनाल, कल्पना चावला मेडिकल कालेज एवं अस्पताल करनाल, पार्क अस्पताल, अमृतधारा अस्पताल में लगाई जाएगी। इसके अलावा सिटी डिस्पेंसरी, इंदिरा कालोनी, बसंत विहार और सेवा श्री आश्रम में लगाई जाएगी। डोज लगवाने के लिए लाभार्थी अपना वो दस्तावेज लेकर आए, जिसपर उसने दूसरी डोज लगवाई थी, अपना मोबाइल नंबर भी केंद्र पर बता सकता है। इतना ही नहीं वह उनके मोबाइल पर आए मैसेज को भी दिखा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed