फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bole so nihaal sat shri akal echoing

Karnal News: बोले सो निहाल सत श्री अकाल गूंजायमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Bole so nihaal sat shri akal echoing
बोले सो निहाल सत श्री अकाल गूंजायमान
- श्री गुरु राम दास जी महाराज के प्रकाशपर्व पर निकला नगर कीर्तन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश पर्व पर कर्ण नगरी बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों से गूंज उठी। पहली पातशाही श्री मंजी साहिब गुरुद्वारा से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। इसकी अगुवाई डेरा कार सेवा के प्रमुख पंथ प्रचारक जत्थेदार सुक्खा सिंह ने की। नगरकीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी लोगों की आस्था का केंद्र बनी हुई थी। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करके पालकी का स्वागत किया।


महिलाएं पालकी साहिब के रास्ते पर पानी का छिड़काव कर रही थी। नगर कीर्तन की अगुवाई पंच प्यारों ने की। गुरु की महिमा का बखान प्रचारक रागियों ने किया। युवाओं ने गतका कला का प्रदर्शन किया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा मंजी साहिब से शुरू होकर कर्ण गेट पहुंचा। वहां से पुराना जीटी रोड, अस्पताल चौक से होते हुए डेरा कार सेवा में पहुंचा। जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए। स्टाॅल लगा कर लंगर प्रसाद और चाय श्रद्धालुओं को परोसा गया। इस अवसर पर मंजी साहिब गुरुद्वारा के रतन सिंह, गुरु नानक सेवा जत्थे के सदस्य राजेंद्र मिड्ढा, अमन मिड्ढा, राजा मिड्ढा गुरु पर्ब कमेटी के प्रधान वरींद्र सिंह, महासचिव जथेदार इंद्रपाल सिंह, गुरपाल सिंह डोनी, जसविंदर सिंह बिल्ला, राजेंद्र कुमार पप्पी, गगन मेहता और गुरसेवक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed