{"_id":"695980824f0b8d1cca0f400c","slug":"body-found-near-railway-track-yet-to-be-identified-karnal-news-c-18-knl1018-815756-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त
Sun, 04 Jan 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
करनाल। घरौंडा और बजीदा रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।
जीआरपी पुलिस की जांच अधिकारी सुनीता देवी ने बताया कि पुलिस को शनिवार को सूचना मिली थी कि घरौंडा और बजीदा के मध्य रेलवे ट्रैक के नजदीक एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर जाकर देखा तो युवक का शव पड़ा था, जिसकी उम्र करीब 35-40 साल है। शव के पास से पहचान के लिए कोई कागज या आधार कार्ड आदि नहीं मिला है। मृतक के माथे में चोट लगी है। युवक ने नीली और सफेद चेकदार कमीज और नीले रंग की जींस की पेंट पहनी हुई है। इसके अलावा चार रंग की जर्सी पहनी है। मृतक के हाथ पर काला धागा बंधा है, बाजू पर कश्यप, हाथ और छाती पर ओम गुदा हुआ है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।