फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bloody conflict between two sides, 13 including women bled

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 13 हुए लहूलुहान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 02:13 AM IST
विज्ञापन
Bloody conflict between two sides, 13 including women bled
घरौंडा। गांव कैमला में किसी बात को लेकर शनिवार की रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों ओर से महिलाओं समेत 13 लोग लहूलुहान हो गए। घायलों में दो की गंभीर हालत देखते हुए घरौंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल संघर्ष का कारण पता नहीं लग सका है। वहीं पुलिस की ओर से शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कैमला गांव में शनिवार की रात मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। देखते ही देखते दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग जख्मी हो गए। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। तभी किसी ने संघर्ष की सूचना पुलिस को दी। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए कैमला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें करनाल मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में नरेश, अमित, रतन, मोहित, कृष्ण पाल, पवन, नित्तू, मुकेश, राकेश, रवि, रजी, धारा सिंह आदि शामिल हैं। इसमें रतन सिंह और कृष्णपाल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें घरौंडा सामुदायिक केंद्र से करनाल मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में संघर्ष किस कारण से हुआ, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। न ही अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। शिकायत मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed