फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   black fungus 4, 18 coron case arrived, one corona positive died

ब्लैक फंगस के चार और कोरोना के आए 18 नए केस, एक मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
black fungus 4, 18 coron case arrived, one corona positive died
कोरोना के नए मामलों में भले ही कमी आ गई हो लेकिन ब्लैक फंगस रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को भी ब्लैक फंगस के चार नए मामले सामने आए, वहीं दो मरीजों की हालत गंभीर होने पर रेफर करना पड़ा। हालांकि किसी की जान नहीं गई। वहीं कोरोना के 18 नए केस सामने आए और एक व्यक्ति की मौत भी हुई। राहत की बात यह भी है कि साढ़े तीन माह बाद पहली बार जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या भी 200 से कम हो गई है। जबकि पहली मार्च के बाद से यह आंकड़ा 200 से पार कर छह हजार तक पहुंच गया था। वर्तमान में जिले में ब्लैक फंगस के कुल 179 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 27 डिस्चार्ज, 51 रैफर और 45 मरीज दाखिल हैं। जबकि 40 की रिपोर्ट पेंडिंग है। इधर कोरोना के वीरवार को 40 मरीज ठीक हुए। पिछले 24 घंटे में 1652 सैंपल लिए गए। जिला का पॉजिटिविटी रेट 8.05 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.17 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है। अब तक 536 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में 193 एक्टिव केस है। -ब्यूरो
विज्ञापन

494 में से 375 बेड खाली
जिले में 494 आक्सीजन सहित नॉन एसी बेड हैं, जिनमें से 113 भरे और 375 खाली हैं। जबकि ऑक्सीजन सहित आईसीयू बेड 272 हैं, जिनमें से 55 भरे और 210 खाली हैं। मेडिकल कॉलेज में नॉन आईसीयू 190 बेड में से 88 भरे हुए हैं और आईसीयू के 110 बेड में से 51 भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed