{"_id":"6983a97c063e80951e05ea1b","slug":"bjp-workers-burnt-an-effigy-of-rahul-gandhi-karnal-news-c-18-knl1018-838984-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रदेश स्तरीय समाधान शिविर में एक भी शिकायत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रदेश स्तरीय समाधान शिविर में एक भी शिकायत नहीं
Thu, 05 Feb 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
करनाल। बिजली निगम के सर्किल कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय मासिक बैठक और समाधान शिविर में बुधवार को एक भी शिकायत नहीं आई। शिविर में पंचकूला से उच्चस्तरीय समिति आई थी।
बैठक की अध्यक्षता अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने की। पंचकूला से आई प्रदेश स्तरीय टीम में वरिष्ठ अभियंता और शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के अधिकारी शामिल थे। निर्धारित समय पर बैठक शुरू हुई, लेकिन शिकायत कक्ष पूरी तरह खाली रहा। उपभोक्ताओं की अनुपस्थिति के बाद अधिकारियों ने पिछली बैठक में लंबित पांच शिकायतों की समीक्षा की। इनमें से चार मामलों का मौके पर निपटारा कर दिया गया, जबकि एक जटिल मामला अगली बैठक तक टाल दिया गया।
अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने इसे विभाग की बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि यदि कोई शिकायत नहीं आई तो इसका अर्थ है कि सिस्टम बेहतर काम कर रहा है और उपभोक्ता संतुष्ट हैं।