{"_id":"60f344e48ebc3e6d814e81b9","slug":"bjp-will-take-out-tricolor-yatra-in-honor-of-martyrs-karnal-news-knl768701121","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। भाजपा पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया हुआ है। इसी कड़ी में जुंडला मंडल, निगदू व कुंजपुरा मंडल में बैठकें की गईं। पदाधिकारियों ने सरकार की उपलब्धियों व जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की तैयारी के मद्देनजर शहीदों के सम्मान के लिए विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी पर चर्चा की। हालांकि यह कब शुरू होगी, अभी तय नहीं हुआ।
पार्टी जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने कहा कि तीन कृषि कानूनों से किसानों को लाभ होगा। भावांतर भरपाई योजना के तहत प्रदेश में 4184 से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं और उन्हें 10.12 करोड़ से भी अधिक राशि मिली है। इस योजना के तहत फसलों और सब्जियों के रेट तय किए जाते हैं। सरकार से निर्धारित रेट से कम रेट पर सब्जी या फसल बिकने की स्थिति में सरकार नुकसान की भरपाई करती है। सरकार किसानों को बीज की खरीद पर भी छूट दे रही है और यह राशि एक हजार से चार हजार रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है।
इन बैठकों में जिला प्रभारी दीपक शर्मा, विधायक रामकुमार कश्यप, प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यशपाल ठाकुर, पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी, बक्शीश सिंह व रमेश कश्यप, महामंत्री राजबीर शर्मा, जिला मीडिया प्रमुख डा. अशोक कुमार, मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, कर्मबीर, मोहनलाल व सुशील राणा व अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।