{"_id":"59fe41b459b73925e622a5022d25690c","slug":"bjp-to-discriminate-asand-jhinda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने किया असंध के साथ भेदभाव : झिंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने किया असंध के साथ भेदभाव : झिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
Updated Sun, 07 Jun 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन के खंड के प्रधान जोगिंद्र सिंह एवं हरियाणा शिरोमणि
विज्ञापन
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा ने कहा कि
किसानों को बेमौसमी बारिश से खराब हुई फसल का मुआवजा न देकर भाजपा सरकार ने
हलका असंध के साथ भेदभाव किया है।
मुआवजा राशि न मिलने से भाकियू 8 जून से एसडीएम कार्यालय के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना दोबारा शुरू करेगी। जिला राजस्व अधिकारी सुभाष मेहता, एसडीएम सुरेश चहल एवं तहसीलदार असंध की कमेटी से भाकियू संतुष्ट नहीं है। क्योंकि किसानाें का पक्ष करने वाला कोई भी सदस्य कमेटी में शामिल नहीं किया गया।
जांच किस आधार पर होगी यह भी स्पष्ट नहीं किया गया। किसान नेता शनिवार को गुरुद्वारा डेरा साहिब में करीब 35 गांवों के किसानों की महापंचायत में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विधायक बख्शीश सिंह ने उन्हें संदेश दिया कि 9 जून को किसानों की 20 सदस्यीय कमेटी सीएम के बुलावे पर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करेंगे।
इससे पूर्व मुआवजे की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय परिसर में 18 मई से 12 दिनों तक धरना प्रदर्शन किया। जिस दौरान किसी अधिकारी या राजनेता ने धरना स्थल पर पहुंचकर कोई सुध नहीं ली। किसानाें के बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन से 3 सदस्यीय कमेटी का गठन कर किसानों को गुमराह करने का कार्य किया है।
झिंडा ने कहा कि समस्या का समाधान न होने पर संघर्ष की नई रणनीति तैयार की जाएगी। इस अवसर पर मेहर सिंह, सतपाल बैनीवाल, सतबीर सिंह, साहब सिंह जलमाना, बलविंद्र सिंह बिलौना, जयभगवान पोपड़ा, गुरचरण सिंह, सोनू झब्बर सहित किसान उपस्थित रहे।