फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP gears up for Modi's Sonepat rally, even deploys Panna Pramukhs

Karnal News: भाजपा मोदी की सोनीपत रैली के लिए तैयार, पन्ना प्रमुख तक की ड्यूटी लगाई

Tue, 14 Oct 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 14 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
BJP gears up for Modi's Sonepat rally, even deploys Panna Pramukhs
श्याम कमल में बैठक लेते जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट। स्रोत : पार्टी
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 17 अक्तूबर की रैली के लिए कमर कस ली है। जिले से कार्यकर्ता मोदी को सुनने सोनीपत पहुंचेंगे। इसके लिए पन्ना प्रमुख तक की ड्यूटी लगाई है। वहीं विधायक अपनी विधानसभा क्षेत्र में संयोजक होंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने सोमवार को जिला कार्यालय श्याम कमल में जिला पदाधिकारियों, मंडलाध्यक्ष और मंडल प्रभारी की बैठक ली। बैठक में पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज व पूर्व सांसद संजय भाटिया मुख्य वक्ता रहे। प्रदीप देशवाल, राजपाल व अशोक कटारिया ने भी अपने सुझाव दिए। जिला महामंत्री सुनील कंसल ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर 17 अक्तूबर को सोनीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसको सफल बनाने के लिए जिला के सभी कार्यकर्ताओं और सभी पदाधिकारियों को शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुखों से संपर्क स्थापित करना होगा। भाजपा के सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र के संयोजक होंगे। इसके अलावा जिला के सभी 19 मंडलों के मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी योगदान देंगे। कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। पूर्व सांसद संजय भाटिया ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा की जनता को संबोधित करेंगे और अनेक सौगात भी देंगे। उन्होंने कहा कि इस बार की दिवाली देश की जनता के लिए विशेष होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार हरियाणा के लिए नई सौगात लेकर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि कार्यकर्ता उत्साहित हैं और बड़ी संख्या में जनसभा में शामिल होंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रोशन लाल मेहला, नवीन भाटिया, संजय त्यागी, ज्योति शर्मा, रेशमा राजपूत, जगवीर आर्य, भावना जैन, रेनू समालखा, वेद पाराशर, तरुण गांधी, नरेश बेनीवाल मौजूद रहे।

श्याम कमल में बैठक लेते जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट। स्रोत : पार्टी

श्याम कमल में बैठक लेते जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट। स्रोत : पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed