फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bike rider killed in collision with a Cantor

Karnal News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 04 May 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 04 May 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in collision with a Cantor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मधुबन। कुटेल गांव के पास कैंटर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मौत हो गई। मधुबन थाना पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुटेल गांव निवासी बलविंद्र ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि दो मई की शाम साढ़े सात बजे वह व उसके चचेरा भाई कृष्ण बाइक पर सवार होकर खेत में अपने घर आ रहे थे। कृष्ण अपनी बाइक पर आगे चल रहा था और वह उसके अपनी बाइक पर चल रहा था।
विज्ञापन

गांव के गंदे नाले पुल के पास कैंटर ने कृष्ण की बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसने कृष्ण को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कैंटर चालक की तलाश शुरू कर दी है। बाक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में चार घायल

घरौंडा। जीटी रोड पर तिरंगा होटल के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। घरौंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुताना गांव निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 अप्रैल को वह और रिंकू, विजय व राजू दो बाइक पर खाना खाने के लिए राजेंद्र ढाबा जीटी रोड घरौंडा आए थे। रात करीब करीब एक बजे सर्विस लेन पर तिरंगा होटल से थोड़ा आगे बाइक पर सवार तीन लोगों ने सीधी टक्कर राजू की बाइक में मार दी। इससे चारों को चोटें लगी है। डायल 112 की टीम ने उन्हें सीएचसी घरौंडा में भर्ती कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed