{"_id":"633f41d79ebbd02bd2181c50","slug":"bike-rider-going-to-immerse-the-idol-died-in-an-accident-karnal-news-knl1236144178","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे बाइक सवार की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे बाइक सवार की हादसे में मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। दुर्गा माता की प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने चोटिल जितेंद्र की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक दिनेश के शव का पोस्टमार्टम करा वारिसों को सौंप दिया है।
मामले के अनुसार दुर्गा माता की प्रतिमा विसर्जन के लिए निसिंग से पश्चिमी यमुना नहर करनाल जा रहे वाहन के पीछे बाइकों पर भी कई श्रद्धालु गए। जो विसर्जन में मदद करने के लिए गए थे। कैथल रोड पर नर्दक नहर से थोड़ा पीछे एक राइस मिल के पास आगे जा रहे ट्रैक्टर को क्रास करते समय बाइक उस वक्त ट्रैक्टर की चपेट में आ गई, जब ट्रैक्टर चालक ने बिना साइड पर देखे अचानक ट्रैक्टर को राइस मिल की तरफ मोड़ दिया। हादसे में बाइक सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी निसिंग में प्राथमिक उपचार के बाद करनाल रेफर कर दिया गया। जहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दिनेश ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि वार्ड 10 निवासी 45 वर्षीय दिनेश छोले-कुलचे बेचता था।