{"_id":"68508934f59197976005f7f1","slug":"bike-rider-dies-in-collision-with-thar-one-injured-karnal-news-c-18-knl1008-670752-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: थार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: थार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
करनाल। अरजेहड़ी गांव में थार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 29 वर्षीय अमन की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा युवक सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी और पत्नी गर्भवती है।
मृतक के चाचा संजीव कुमार ने बताया कि वह रविवार शाम 6:30 बजे नीलोखेड़ी से अपने गांव अरजेहड़ी मोटरसाइकिल पर लौट रहा था। उसके आगे मोटरसाइकिल पर उसका भतीजा सौरभ बाइक पर जा रहा था, उसी बाइक पर पीछे उसका भांजा अमन बैठा था। जब वे मनक माजरा गांव के सामने जीटी रोड पर पहुंचे, तो एक काली रंग की थार गाड़ी ने उन्हें कट मारते हुए बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। अमन को छाती, पेट और मुंह पर गंभीर चोटें आईं, जबकि सौरभ के सिर, हाथ और चेहरे पर गंभीर जख्म आए।
राहगीरों की मदद से संजीव दोनों घायलों को लेकर तत्काल सीएचसी नीलोखेड़ी अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। सौरभ की हालत गंभीर होने के चलते उसे करनाल के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात थार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो