{"_id":"61cccb9fa3beb3338834d72c","slug":"bike-driver-dies-in-road-accident-karnal-news-knl944049144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे-44 पर गांव शामगढ़ के समीप फ्लाईओवर पर दो बाइक भिड़ गईं। इस हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
गांव बतान खेड़ी निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई 40 वर्षीय सुरेश घरौंडा में कपड़े की फैक्ट्री में नौकरी करता था। मंगलवार देर शाम वह बाइक पर घर लौट रहा था। जब वह गांव शामगढ़ फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार से आई बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे सुरेश साइड में लगी ग्रिल से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जब वे उसे अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रमेश की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
-----