फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bhupendar singh hudda

हुडा बोले - धान घोटाला हजारों करोड़ का घोटाला, सीबीआई से करवाएं जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bhupendar singh hudda
धान घोटाले पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सीबीआई से जांच की मांग की है। करनाल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि धान घोटाले की जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए। सीबीआई की जांच हुई तो असली दोषियों का पता चलेगा। इस घोटाले में असली नुकसान तो किसान को हो रहा है। प्रदेश के किसानों को बहकाया जा रहा है। वे कई दिनों तक अनाज मंडी में रहते हैं। उचित दामों में उनकी धान नहीं खरीद कर औने-पौने दाम दिए जा रहे हैं। किसानों को मजबूरी में सस्ते भाव में धान बेचना पड़ रहा है। यह प्रदेश में हजारों करोड़ का घोटाला है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र पर बोले, सीएम बनने के लिए शपथ लेना काफी नहीं
महाराष्ट्र में सीएम पद की शपथ लिए जाने के सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि सीएम पद की शपथ लिए जाने का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है। इसीलिए इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं कर सकते, लेकिन सीएम बनने के लिए शपथ लेना ही काफी नहीं है। बहुमत भी साबित करना पड़ता है, जो अभी बाकी है। प्रदेश की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में पहले कर्मचारियों को एचआरए दिया जाना चाहिए और किसान के बारे में सोचना चाहिए था। ऐसा न करके मंत्रियों का भत्ता बढ़ाया जाना उचित नहीं है।
विज्ञापन

कुलदीप शर्मा बोले, विधानसभा सदस्यों की बनाई जाए कमेटी
पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि धान घोटाले में विधानसभा के सदस्यों की एक कमेटी बनाई जाए। जितना धान हरियाणा में पैदा नहीं होता, उससे दोगुणा धान खरीद लिया गया। ऐसा कैसे हुआ, इस बात का खुलासा जनता के सामने आना चाहिए। ये घोटाला सरकार की मर्जी से हुआ है सरकार की मिलीभगत से हुआ है। कहा जा सकता है कि घोटाला करने वालों को मुख्यमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ता की भूख के लिए बना गठबंधन
शर्मा ने कहा कि मंत्री विज ने दुष्यंत पर नशा तस्करी का आरोप लगाया था। दुष्यंत ने विज पर आरोप लगाए थे। दोनों एक दूसरे के विपरीत हैं। आज एकसाथ बैठना, जनता के साथ धोखा है। गठबंधन सरकार नहीं चलेगी। सत्ता की भूख और माल इकट्ठा करने के लिए हुए हैं। इस मौके पर कांग्रेस नेता त्रिलोचन सिंह, अशोक खुराना, अनिल शर्मा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed