{"_id":"610d9e9b8ebc3eaaa8061fd9","slug":"bharat-darshan-seats-full-now-wait-for-the-new-train-karnal-news-knl79121186","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत दर्शन की सीटें फुल, अब नई ट्रेन का करें इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत दर्शन की सीटें फुल, अब नई ट्रेन का करें इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। उत्तर-पश्चिमी रेलवे जयपुर डिवीजन की ओर से 10 अगस्त को चलाई जाने वाली भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन (नंबर 00472) को लेकर लोगों में उत्साह है। फिलहाल इस ट्रेन में बुकिंग फुल हो गई है और टिकट बुकिंग भी बंद कर दी गई है। ऐसे में भारत दर्शन के लिए इच्छुक यात्रियों को अब नई ट्रेन का इंतजार करना होगा। लोगों की मांग को देखते हुए आईआरसीटीसी की ओर से भी जल्द ही नई ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
आईआरसीटीसी की ओर से भारत दर्शन ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, जिससे यात्री चार ज्योतिर्लिंग धाम के दर्शन कर सकेंगे। इसके तहत यात्रियों को ओमकारेश्वर, महाकालेश्वर, नागेश्वर और सोमनाथ के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा द्वारिकाधीश, साबरमती आश्रम और स्टैच्यू आफ यूनिटी सहित अन्य स्थलों के श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। यह ट्रेन श्रीगंगानहर से 10 अगस्त को सुबह पांच बजे रवाना होगी। फिर भटिंडा-पंजाब व हरियाणा के अंबाला से होेते हुए दोपहर 1.25 बजे करनाल पहुंचेगी और दिल्ली की तरफ जाएगी। धार्मिक यात्रा के लिहाज से यात्रियों के लिए यह ट्रेन अहम है और विशेष रूप से इसका संचालन किया जाता है।
भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन के लिए स्टेशनों पर मैनुअल टिकट बुकिंग की सुविधा नहीं है और आनलाइन की बुकिंग की जा रही थी, लेकिन शुक्रवार को सीटें फुल हो गई। ऐसे में दिनभर लोग टिकट बुकिंग के लिए परेशान रहे। इस संबंध में आईआरसीटीसी के रिजनल मैनेजर अनिल गुप्ता का कहना है कि भारत दर्शन ट्रेन में सभी 650 सीटें फुल हो गईं हैं, इस कारण बुकिंग बंद कर दी गई है। जल्द ही भारत दर्शन के लिए दूसरी ट्रेन चलाई जाएगी, जिसमें यात्री बुकिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन
रेल यात्री संघ के पदाधिकारी हितेष श्रीवास्तव ने कहा कि भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन दो साल पूर्व चंडीगढ़ से चलती थी। उसके बाद पठानकोट से चलाई गई। अब श्रीगंगानगर से यह गाड़ी चलेगी, लेकिन इसकी टिकट बुकिंग नहीं हो पा रही। स्टेशन अधीक्षक एमएस मीणा का कहना है कि इस गाड़ी के आने के संबंध में फिलहाल उन्हें कोई सूचना नहीं है।