फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Better performance expected from Anshul under Dhoni's captaincy

Karnal News: धोनी की कप्तानी में अंशुल से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Better performance expected from Anshul under Dhoni's captaincy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। आईपीएल 2025 का आगाज शनिवार को हो गया। इसमें दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जिसमें करनाल के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के खेल प्रदर्शन के लिए स्थानीय खेल प्रेमी उत्साहित नजर आए। हालांकि रविवार को अंशुल को खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन आगे उन्हें मौका जरूर मिलेगा।
करनाल के खिलाड़ियों का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में कई युवाओं ने अपने खेल में सुधार किया है। उम्मीद है कि अंशुल इसका फायदा उठाएंगे और बेहतर प्रदर्शन कर कर्णनगरी का नाम रोशन करेंगे। क्रिकेट कोच सतीश राणा ने बताया कि अंशुल पिछले साल मुंबई इंडियंस के साथ खेले थे, इस बार चेन्नई के लिए खेलेंगे, इसलिए उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन



इस सीजन खेलने का ज्यादा मिलेगा मौका
कोच मोंटी ने बताया कि पिछले साल मुंबई के साथ खेलते हुए अंशुल को काफी कम मौके मिले थे, लेकिन इस साल उम्मीद करते हैं कि चेन्नई जैसी बेहतर टीम में उनको खेलने का काफी मौका मिलेगा। पिछले साल की अपेक्षा इस सार अंशुल को कई टीमों ने खरीदने की कोशिश की और अंत में चेन्नई ने अच्छी रकम देकर उनको टीम में शामिल किया। भले ही आज उसका खेल नहीं देख पाए, लेकिन वह इस सीजन में अच्छा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन








कई टीमों की थी नजर
खिलाड़ी जयगीर ने बताया कि अंशुल ने शुरुआती दौर से ही काफी मेहनत की है, जिसका परिणाम आज उसको मिल रहा है। जब उन्होंने हरियाणा टीम के लिए एक ही पारी में 10 विकेट झटके थे। तब से कई टीमों की नजर अंशुल पर थी। बताया जा रहा है कि जून में भारत बनाम इंग्लैंड के टेस्ट मैच में वह खेलते नजर आ सकते हैं। साथ ही टी-20 के इतने बड़े मंच पर अब करनाल का खिलाड़ी छाने वाला है।





पिछली बार कम मिला था मौका
खिलाड़ी मोहित ने बताया कि अंशुल महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में काफी कुछ सीख सकता है, क्योंकि पिछले साल मुंबई की टीम में बहुत कम मौके मिले थे। जिस कारण अंशुल अपना जलवा नहीं दिखा पाए थे। इस साल हमें पूरी उम्मीद है कि अंशुल काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह पक्की कर लेंगें।






अंशुल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
खिलाड़ी ओम मलिक ने बताया कि अंशुल में खेल के प्रति काफी लगन है, उनके परिवार ने काफी मदद की है। आज जब अंशुल अकादमी में आते हैं तो हमे गेंदबाजी और बल्लेबाजी के काफी गुर सिखाकर जाते हैं। हमें उम्मीद है कि इस साल अंशुल को ज्यादा खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed