{"_id":"629683ef9c18417cf20d149b","slug":"beneficiaries-of-karna-nagari-listened-to-pm-s-address-karnal-news-knl1100612103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ण नगरी के लाभार्थियों ने सुना पीएम का संबोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ण नगरी के लाभार्थियों ने सुना पीएम का संबोधन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। केंद्र सरकार के कार्यकाल के आठ साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार की 13 योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। कर्णनगरी में भी डॉ. मंगलसेन सभागार में आयोजन हुआ। जहां शिमला से वर्चुअल जुड़े प्रधानमंत्री के संबोधन को लाभार्थियों ने सुना, लेकिन प्रधानमंत्री से उनका संवाद नहीं हुआ। हालांकि बताया जा रहा था कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री करनाल के लाभार्थियों से भी संवाद करेंगे।
स्थानीय कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद संजय भाटिया ने की। शिमला में ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन हुआ था। जहां प्रधानमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त के रूप में 21 हजार करोड़ रुपये की राशि भी हस्तांतरित की। इस अवसर पर विधायक हरविन्द्र कल्याण, मेयर रेणूबाला गुप्ता, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, पूर्व विधायक सरदार बख्शीश सिंह विर्क, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, उपायुक्त अनीश यादव, नगर निगम आयुक्त नरेश नरवाल, जिला परिषद के सीईओ योगेश कुमार मौजूद रहे।
सभी पात्रों को योजनाओं का लाभ देना लक्ष्य : सांसद
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि सरकार की योजनाओं पर आम आदमी का अधिकार है। उसे इन योजनाओं का लाभ खुद भी लेना चाहिए और पात्र व्यक्ति जो लाभ लेने से वंचित रह गया है, उसे भी इनका लाभ दिलवाना चाहिए।