फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Be satisfied with your life instead of being jealous of others

Karnal News: दूसरों से जलने के बजाय अपनी जिंदगी से संतुष्ट रहें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Be satisfied with your life instead of being jealous of others
दूसरों से जलने के बजाय अपनी जिंदगी से संतुष्ट रहें
- प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय में हुआ ‘वाह जिंदगी वाह’ कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर-7 सेवा केंद्र की ओर से वाह जिंदगी वाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्मकुमारीज के मुख्यालय माउंट आबू, राजस्थान से मोटीवेशनल स्पीकर ओंकार चंद शर्मा पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमें किसी के साथ तुलना या प्रतिस्पर्धा नहीं करना है। हरेक आत्मा का पार्ट और भाग्य अलग-अलग है। हमें जिंदगी में संतुष्ट रहना चाहिए। फालतू ख्वाहिशें नहीं रखनी चाहिए। हमें दूसरों की प्राप्तियों को देख ईर्ष्या नहीं होनी चाहिए। जो हमें मिला है उसमें खुश रहना चाहिए।

मनुष्य का जीवन मूल्यवान है। हमें अपने मन को भटकाना नहीं चाहिए। निरंतर भगवान का शुक्रिया करना चाहिए। सभी अंगुलियां बराबर नहीं होतीं। विभिन्नता में ही सुंदरता है। सेवा केंद्र की संचालिका व आर्ट एंड कल्चर विंग की राष्ट्रीय समन्वयक प्रेम दीदी ने कहा कि यह कार्यक्रम रविवार को भी चलेगा। मौके पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कुमारी सारिका, काजल, संजना और रितिका ने अपने सुंदर स्वागत नृत्य से सबको भाव विभोर कर दिया। मौके पर सतीश ढींगरा, आरके राणा, एससी वोहरा, कर्नल मेहता, डॉ. डीडी शर्मा, केवी मल्होत्रा, राम निवास गर्ग, सुरेश मेहता, डॉ. केके चावला, ईश्वर सिंह रमन, सुरेंद्र गाभा, श्याम सुंदर पृथी, सुरेश पूरी, देवेंद्र अरोड़ा, सतीश कुकरेजा, सुधीर कुमार, सुरेश गोयल, अश्वनी सहगल, सरोज चावला, छवि चौधरी, सुनीता मदान, बीके शिखा, सुमन, शिविका, आरती, ज्योति और निशा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed