फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   barati in marriage by air fire, waiter injured

शादी में बाराती ने किया हवाई फायर, वेटर घायल

Tue, 10 Nov 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Tue, 10 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
जुंडला के एक पैलेस में शादी में जश्न मना रहे बराती द्वारा गोली चलाने से
विज्ञापन
तीन वेटरों को छर्रे लग गए। खुशी का माहौल गम में बदल गया और सूचना मिलते ही डीएसपी और सदर थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों घायल वेटरों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से एक वेटर सावन की गंभीर हालत को देखते उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया है।

गोली चलाने वाला मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जुंडला के असंध रोड स्थित एक पैलेस में बांसा गांव के युवक जगदीश सिंह की शादी थी। सोमवार दोपहर बाद शादी में खुशी का माहौल चल रहा था। जैसे ही दूल्हा जगदीश स्टेज पर चढ़ने लगा तो एक युवक ने खुशी में गोली चला दी, जो लाइन में खड़े तीन वेटरों को लगी। इसमें पटियाला पार्टी से वेटर सावन, राजकुमार व अर्जुन मूल रूप से नेपाल के काठमांडू वासी घायल हो गए।

गोली चलने ही शादी में खलल पड़ गया और डीजे बंद कर दिए गया। डीएसपी जितेंद्र गहलावत, सदर थाना प्रभारी अजायब सिंह दलबल के साथ पहुंचे। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। तीनों को करनाल के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसमें वेटर सावन के सिर पर छर्रे लगे हैं। इससे यह गंभीर है, जो पीजीआई रेफर किया है। घायल राजकुमार व अर्जुन को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है। इस मामले में सदर थाना के प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि शादी में गोली चली है। मामले की जांच की जा रही है। घायलों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed