फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   bank, strik, 600 rupess, carobar, karnal

बैंकों की हड़ताल से 600 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Tue, 28 Feb 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला /करनाल Updated Tue, 28 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
bank, strik, 600 rupess, carobar, karnal
बैंकों की हड़ताल से 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर जिले में सार्वजनिक क्षेत्रों की बैंक हड़ताल सफल रही। मंगलवार को हड़ताल के कारण करीब 600 से 700 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ। पैसे के लिए ज्यादा परेशानी व्यापारियों व उद्योगपतियों को उठानी पड़ी।

वहीं, रोजमर्रा के कार्यों के लिए लोग एटीएम के बाहर लाइनों में लगे रहे। हालांकि, शाम तक एटीएम भी जवाब दे गए। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो तल्ख आंदोलन की ओर कदम आगे बढ़ाए जा सकते हैं। मंगलवार सुबह सेक्टर-12 में पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल आफिस के बाहर तीन जिलों के बैंक कर्मचारी व अधिकारी एकत्र हुए और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सुबह से ही सभी बैंकों पर ताले लटके नजर आए। कर्मचारी नेताओं का दावा है केि हड़ताल पूरी तरह से सफल रही। इस अवसर पर ललित अरोड़ा, सुमेर सिंह, आरके वाही, आरके इस पूजानी, एसके ललित, जितेंद्र, आरके अठवाल, सुधीर सोनी, एमपी राठी औरे एनके सिक्का मौजूद रहे।
विज्ञापन


एलबीएम राजेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि हड़ताल के चलते जिले में लगभग 600 से 700 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है, बुधवार को स्थिति सामान्य हो जाएगी।नोटबंदी के दौरान कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा बैंक समय के बाद किए गए कार्य के उचित भुगतान के प्रतिपूर्ति की जाए। ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम, 1972 में ग्रेच्युटी सीमा राशि को समाप्त कर सेवा निवृत्ति पर ग्रेच्युटी व अवकाश नगदीकरण की राशि को पूर्णत: आयकर से मुक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी बैंकों में कामगार, अधिकारी निदेशकों की नियुक्ति अविलंब की जाए। बैंक कर्मियों के आगामी वेतन पुनरीक्षण की प्रक्रिया की शुरूआत शीघ्र की जाए। पेंशन संबंधी मुद्दे-पूर्व सेवानिवृत्त सहित सभी के लिए पेंशन योजना में आरबीआई, केंद्र सरकार की तरफ से सुधार किए जाएं, एनसीपी के स्थान पर बैंकों में पूर्व में जारी पेंशन योजना लागू की जाए। इसके साथ ही केंद्र सरकार की तर्ज पर सरकार द्वारा स्वीकृत अनुकंपा नियुक्ति योजना लागू की जाए। पांच दिवसीय बैंकिंग को शीघ्र शुरू करने आदि मांगें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed