फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Badminton competition from July 8

बैडमिंटन प्रतियोगिता आठ जुलाई से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Badminton competition from July 8
बैडमिंटन लवर्स क्लब की ओर से दूसरे बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन जुलाई में किया जाएगा। आठ से 10 जुलाई तक टूर्नामेंट के सभी मैच बी-24 बैडमिंटन अकादमी निर्मल विहार में खेले जाएंगे। जिसमें देश भर से आए नेशनल और इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ियों सहित अन्य खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह निर्णय इस प्रतियोगिता को लेकर क्लब की ओर से बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में संयुक्त आयु वर्ग के मुकाबले रोचक होंगे। इनमें 60 आयु वर्ग से अधिक और 45 आयु वर्ग से अधिक तक के मैच होंगे। इसके अलावा महिलाओं और पुरुषों के एकल व युगल मुकाबले भी देखने को मिलेंगे। बी-24 बेडमिंटन अकादमी के संस्थापक नरेंद्र कुकरेजा व रविंद्र भाटिया ने कहा कि 30 वर्ष के युवा और 70 से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों को एक साथ खेलते देखना रोमांचकारी होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आर्गेनाइजिंग कमेटी बनाई गई है, जिसमें नरेंद्र कुकरेजा, रविंद्र भाटिया, गौरव गोयल, केवल कृष्ण, आनंद मोहन, सुमित कालड़ा, राजेश डुडेजा, अनुज पुनिया, गौरव शर्मा, अमित सचदेवा, राजेश कुमार व पुनीत मग्गु को शामिल हैं। टेक्निकल एडवाइजर के रूप में उप खेल निदेशक राकेश पांडे, वरिष्ठ कोच नितेश कुमार, प्रो. पीसी तिवारी, गुलशन बजाज, संजय सपरा, मुकेश मदान व मृत्युंजय सिंह कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed