फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   B Com student commit suicide

बीकॉम की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
B Com student commit suicide
करनाल। तरावड़ी के गांव कुड़क जागीर में एक बीकॉम की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। युवती ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से जान दे रही है। जबकि परिजनों का कहना है कि बेटी साइना मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। तरावड़ी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

युवती के परिजन इशम सिंह ने बताया कि 21 वर्षीय साइना के पिता तरावड़ी में दर्जी का काम करते हैं। वह शनिवार को दुकान पर गए थे और उसकी माता दूसरे कमरे में सो रही थी। इसी दौरान साइना ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने देर शाम बेटी को फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। तरावड़ी थाना पुलिस के कर्मियों ने शव कब्जे में लिया और कमरे की तलाशी ली तो सुसाइड नोट बरामद हुआ। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed