फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   attempt to dismantle the atm

एटीएम मशीन उखाड़ने का किया प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
attempt to dismantle the atm
गांव ब्रास में रविवार की सुबह ढाई बजे के करीब नकाबपोश बदमाशों ने दूसरी बार बस स्टैंड के समीप टाटा इंडीकैश बैंक की एटीएम को गैस कटर से काटकर कैश लूटने का प्रयास किया। गनीमत रही कि उसी दौरान पास में रहने वाला परिवार जाग गया। जैसे ही उन्होंने घर की लाइट जलाई तो बदमाश गैस कटर, सिलेंडर, हथौड़ा, प्लास, कटर ब्लेड समेत अपना अन्य सामान मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। विदित हो कि इससे पहले भी इस एटीएम बूथ को लूटने का प्रयास किया गया था। इसके बावजूद एटीएम पर कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रात को करीब सवा दो बजे एटीएम बूथ के सामने रहने वाले घर के मालिक को शटर खुलने की आवाज सुनाई दी, जिससे उनकी नींद खुल गई। इसके बाद उसने लाइट जगाकर देखा तो एटीएम बूथ में कुछ अज्ञात व्यक्ति घुसे हुए थे। उसने तुरंत दूसरे पड़ोसी को फोन कर इसकी सूचना दी। तभी बदमाश अपना सारा सामान छोड़कर निसिंग की ओर भागते नजर आए। इसके बाद आसपास के ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और देखा कि जिस दुकान में मशीन रखी है। उसके शटर का ताला गैस कटर से काटा हुआ था और मशीन गैस कटर की वजह से जली हुई थी। इस पर ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मशीन में डाला था 3.50 लाख कैश, घटना के समय मशीन में थे 2.55 लाख रुपये
इंडीकैश बैंक के एटीएम ऑफिसर कुलदीप ने बताया कि शुक्रवार को दिन के समय ब्रास स्थित मशीन में 3.50 लाख रुपये कैश डाले गये थे, जिसके बाद उपभोक्ताओं द्वारा करीब एक लाख रुपये निकाले गए हैं। घटना के समय मशीन में 2.55 लाख रुपये बाकी थे। आशंका है कि मशीन में आग लगने की वजह से कुछ नोट जल गए होंगे। फिलहाल कितने रुपये जले उसके बारे में नहीं कहा जा सकता। घटना की जानकारी बैंक अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से पहले बदमाशों ने बाइक और स्कूटी पर की रेकी
-घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित एक दुकान के बाहर सीसीटीवी लगे हुए हैं। ग्रामीणों द्वारा फुटेज चेक की गई तो घटना के समय एक स्कूटी दो बार वहां से गुजरते दिखाई दी। वहीं, बाइक पर भी दो युवक वहां से निकलते दिखाई दिए और एक बोलेरो गाड़ी भी वहां से निकली। कयास लगाए जा रहे हैं कि बदमाशों द्वारा पूरे प्लान के साथ रेकी कर घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई। ग्रामीणों अनुसार इस घटना में छह बदमाश शामिल थे।
एक माह पहले भी दीवार में सेंधमारी कर लूट की हो चुकी कोशिश
करीब डेढ़ वर्ष पहले बस स्टैंड से 100 मीटर की दूरी पर टाटा इंडीकैश बैंक की एटीएम मशीन स्थापित की गई, लेकिन इस पर कोई भी सुरक्षाकर्मी आज तक तैनात नहीं किया गया। इससे एक माह पहले भी इस मशीन के कमरे की पिछली दीवार में सेंधमारी की गई थी लेकिन तब भी अज्ञात बदमाश सफल नहीं हो पाए थे। ग्रामीण इस घटना को भी पिछली घटना से जोड़ कर देख रहे हैं।
पहले भी दो वारदातों को अंजाम दे चुके हैं बदमाश
22 दिसंबर 2019 में निसिंग थाना से करीब आधा किलोमीटर दूर एचडीएफसी बैंक की एटीएम को उखाड़कर बदमाश करीब 20 लाख रुपये व सुरक्षाकर्मी को भी बंधक बना ले गए थे। बदमाशों ने गन प्वाइंट पर इस वारदात को अंजाम दिया था। इससे अलग 14 नवंबर 2019 सांभली बस स्टैंड स्थित कैनरा बैंक की एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए थे। इस मशीन में 2.78 लाख रुपये कैश था।

गांव ब्रास में एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास किया गया है, लेकिन बैंक के अधिकारियों द्वारा कोई भी लिखित शिकायत अभी तक नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ऋषिपाल, थाना प्रभारी, निसिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed