फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   attack on wife With weapon

पत्नी पर दरांती से हमला, घायल

Sun, 07 Jun 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल Updated Sun, 07 Jun 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
गांव जोहड़ माजरा में पति ने पत्नी पर दरांती से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने तुरंत घटना की सूचना इंद्री पुलिस को दी। घायल महिला को इंद्री सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे करनाल ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

उधर, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गांव जोहड़ माजरा में संतोष घर में ही थी। उसका पति गुलाब सिंह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। दोपहर को दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

इस पर गुलाब सिंह ने पास में ही पड़ी दरांती से पत्नी पर हमला बोल दिया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। उधर, पड़ोसियों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। आननफानन में संतोष को इंद्री के अस्पताल में दाखिल कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे ट्रामा सेंटर करनाल के लिए रेफर कर दिया गया।

उधर, पुलिस ने संतोष की लड़की की शिकायत के आधार पर गुलाब सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इंद्री थाना प्रभारी बलबीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि महिला के पति गुलाब सिंह के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed