फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Assassination of contract company supervisor of Amarut scheme in sewer connection dispute

सीवर कनेक्शन के विवाद में अमरूत योजना की ठेका कंपनी के सुपरवाइजर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Assassination of contract company supervisor of Amarut scheme in sewer connection dispute
Assassination of contract company supervisor of Amarut scheme in sewer connection dispute - फोटो : Panipat
भारत नगर में शुक्रवार को दिनदहाड़े अमरूत योजना की ठेका कंपनी भूमि इंफ्रास्ट्रक्चर के सुपरवाइजर की तीन दोपहिया वाहन सवार पांच हमलावरों ने पहले दो गोली मारी और चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस वारदात को दो सगे भाइयों समेत पांच हमलावरों ने अंजाम दिया। यह आरोप खुद सुपरवाइजर ने मौत से पहले बनाए गए एक वीडियो में लगाया है। वीडियो में सुपरवाइजर ने आरोप लगाया कि धूप सिंह नगर निवासी भास्कर के बेटों ने हमला किया है। परिजनों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान सुपरवाइजर की मौत हो गई। किला थाना पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से कैथल के गांव सीतामाई निवासी शिव कुमार मोहरी (28) हाल में करनाल के नानकपुर में परिवार समेत रहता था। वह पानीपत में अमरूत योजना के तहत सीवर डालने की ठेका कंपनी भूमि इंफ्रास्ट्रक्चर में सुपरवाइजर था। शुक्रवार को शिव कुमार भारत नगर में गली की पैमाइश और हिसाब कर रहा था। दोपहर करीब 12 बजे तीन दोपहिया वाहनों पर सवार पांच बदमाश आए और शिव कुमार पर गोलियां चला दी। बदमाशों ने शिव कुमार पर चाकू से 10 से 12 बार वार किया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हुई तो हमलावर हड़बडाहट में अपनी एक एक्टिवा मौके पर ही छोड़ गए। किला थाना प्रभारी महिपाल सिंह और सीआईए-1 प्रभारी राजपाल सिंह अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां से पुलिस ने दो खोखे और हमलावरों की स्कूटी बरामद की।
विज्ञापन

अमरूत योजना के तहत पानीपत में सीवर डालने का कार्य चल रहा है। सुपरवाइजर शिव कुमार अपनी टीम के साथ 11 मार्च को धूप सिंह नगर कॉलोनी में सीवर लाइन डाल रहा था। इसी बीच शिव कुमार ने एक मकान के सामने दो मकानों के सीवर कनेक्शन एकसाथ बना दिए। जिसका मकान मालिक भास्कर शर्मा ने विरोध किया था। दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। भास्कर का हाथ टूट गया, जबकि सुपरवाइजर के सिर में 10 टांकें आए थे। थाना चांदनीबाग पुलिस ने 17 मार्च को भास्कर की शिकायत पर सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया था। अब वह जमानत पर बाहर आया था। पिता के साथ झगड़े का बदला लेने के लिए बेटों ने सुपरवाइजर पर हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत से पहले मौके पर मौजूद एक युवक ने सुपरवाइजर का वीडियो बनाया। जिसमें शिव कुमार ने आरोप लगाया कि भास्कर के बेटों ने उसपर हमला किया है। जिसके बाद वह बेसुध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed