फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Artists dance with tourists in Geeta Mahotsav

गीता महोत्सव में पर्यटकों संग झूमे कलाकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Artists dance with tourists in Geeta Mahotsav
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में रविवार को ढाई लाख से ज्यादा पर्यटक पवित्र ब्रह्मसरोवर पहुंचे। इससे शहर में भी जाम की स्थिति बनी रही। साप्ताहिक अवकाश होने के कारण आसपास ही नहीं बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से आए पर्यटकों ने महोत्सव का आनंद उठाया। अर्जुन चौक, बिरला मंदिर, थर्ड गेट, देवीलाल चौक, पुराना बस स्टैंड, बीआर इंटरनेशनल चौक, तिरुपति बाला मंदिर चौक व केडीबी रोड पर भीड़ के कारण वाहन रेंग कर चल रहे थे। ब्रह्मसरोवर के पास पार्किंग के लिए भी लोगों भटकना पड़ा, और उन्हें वाहन सड़क पर ही खड़ा करना पड़ा। इस दौरान पर्यटकों ने कलाकारों के साथ लोक गीतों पर जमकर नृत्य किया ।
उधर, उत्तराखंड, कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल के कलाकारों ने लोक गीतों पर नृत्य से समा बांधा और पर्यटकों ने भी तालियां बजाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया और उनकी प्रस्तुति की सराहना भी की। पर्यटकों ने महोत्सव में जमकर खरीदारी की और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। महोत्सव के 11वें दिन सुबह व सायं के सत्र में उत्तराखंड, पंजाब, कश्मीर, राजस्थान के साथ-साथ विभिन्न प्रदेशों के सांस्कृतिक झरोखों को देखकर पर्यटक भाव-विभोर हो गए।
विज्ञापन

उधर, महोत्सव के सरस और क्राफ्ट मेले में पंजाब का भांगड़ा नृत्य की प्रस्तुति देने के लिए पंजाब से विशेष ग्रुप को आमंत्रित किया गया। पंजाब के बाद जम्मू कश्मीर के लोक कलाकारों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इन कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस प्रकार ब्रह्मसरोवर का महिला घाट भारत की संस्कृति का केंद्र बनता नजर आया। इस मंच पर सभी प्रदेशों की संस्कृति की झलक देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed