{"_id":"6ad3e5d85c5bc1d9840e6522","slug":"arrivals-of-8500-metric-tonnes-procurement-at-half-that-volume-karnal-news-c-18-knl1018-1014734-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: साढ़े आठ हजार मीट्रिक टन आवक, खरीद आधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: साढ़े आठ हजार मीट्रिक टन आवक, खरीद आधी
विज्ञापन
मंडी में चल रही धान की खरीद।
करनाल। जिले की अनाज मंडियों में शनिवार को 8755.28 मीट्रिक टन धान की ही आवक हुई। इसमें से 4964.21 मीट्रिक टन की खरीद की गई। अभी तक मंडियों में 3.48 लाख मीट्रिक टन की आवक हो चुकी है, जबकि 2.47 लाख मीट्रिक टन की खरीद हुई है।
आवक और खरीद के मुकाबले उठान के कार्य में तेजी रही। शनिवार को 15,792.71 मीट्रिक टन खरीदे गए धान का उठान किया गया। अभी तक 1.33 लाख मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है और 1.14 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों में पड़ा है।वीरवार को हुई बारिश के कारण खेतों में पानी जमा है। इस कारण कटाई का कार्य रुका हुआ है। अभी खेत सूखने में दो से तीन दिन का और समय लगेगा। वहीं किसान मंडी में भीगे धान को सुखाने में जुटे हैं।
छोटी कंबाइन पड़ रही महंगी
शनिवार को छोटी कंबाइन से फसल की कटाई कराने वाले किसान मंडी पहुंचे। यह कंबाइन गीले खेतों में कटाई करने में उपयोगी है। किसानों ने बताया कि बड़ी कंबाइन के मुकाबले छोटी महंगी पड़ रही है। छोटी कंबाइन से कटाई के एवज में संचालक छह हजार रुपये प्रति एकड़ तक ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि फसल पक कर तैयार थी, इसलिए मजबूरी में कटाई करानी पड़ी।
विज्ञापन
सरकार समाधान के लिए गंभीर : कल्याण
करनाल। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि इस बार बेमौसम बारिश के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। व्यवस्थागत कारणों से भी कुछ दिक्कतें हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। भारतीय खाद्य निगम की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के स्तर पर बातचीत की है। ब्यूरो
आवक की नियमित निगरानी हो : एसडीएम
इंद्री। एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता ने शनिवार को इंद्री अनाज मंडी का दौरा किया। फर्मों के रिकॉर्ड और धान के स्टॉक की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में धान की आवक की नियमित निगरानी की जाए और खरीद प्रक्रिया में निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन हो। एसडीएम ने कहा कि बाहरी राज्यों से धान की आवक की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाए। मार्केट कमेटी के सचिव अमित कुमार और मंडी प्रधान सुमेर काम्बोज आदि मौजूद रहे। संवाद