{"_id":"68080b788ab54ac10a0ca8e7","slug":"arrival-in-the-markets-is-fast-slow-lifting-is-increasing-the-problem-karnal-news-c-18-knl1008-630015-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मंडियों में आवक तेज, धीमा उठान बढ़ा रहा परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मंडियों में आवक तेज, धीमा उठान बढ़ा रहा परेशानी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले की अनाज मंडियों में एक बार फिर आवक तेज हो गई है। वहीं धीमा उठान परेशानी बढ़ा रहा है। स्थिति यह है कि कई मंडियों में अब गेहूं रखने की जगह भी नहीं बची है। मंगलवार तक जिले में करीब 7 लाख 38 हजार 201 मीट्रिक टन गेंहू की आवक विभिन्न परचेज सेंटरों व मंडियों में हुई। जिसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 400335 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 294134 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयर हाउसिंग द्वारा 23553 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। जबकि उठान इसके आधे से भी कम का हुआ है। इधर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का कहना है कि आज किसान खुश है। किसान को 42 घंटे में पैसा मिलता है। सरकारी रेट से ज्यादा पैसा मिलता है।
टोकन सिस्टम से सुधरी मंडी की व्यवस्था
तरावड़ी। अनाज मंडी में एडीसी यश जालूका और डीएम ईश्वर राणा गेहूं खरीद का जायजा लिया। उन्होंने मंडी के आढ़तियों से गेहूं खरीद और किसानों से मिलकर गेहूं बेचने की जानकारी ली। इस अवसर पर आढ़ती एसोसिएशन के कार्यालय में पहुंचकर सरकारी खरीद एजेंसियों व लोडिंग, बारदाने के बारे में पूछताछ की। एडीसी ने कहा कि मंडी में व्यवस्था दुरुस्त मिली। आढ़ती एसोसिएशन द्वारा खरीद और उठान के लिए टोकन सिस्टम किया गया है। इससे व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। इस अवसर पर मंडी आढती एसोसिएशन के प्रधान सुभाष गुप्ता, संजीव सचदेवा, महासचिव अनिल चौधरी, पवन गुप्ता, सौरव गर्ग, नरेंद्र शर्मा, रवि गाबा और गौरव मौजूद रहे। संवाद