फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Arrested on charges of obstructing an official duty

सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में एक और गिरफ्तार

Sat, 08 Feb 2014 12:17 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sat, 08 Feb 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
Arrested on charges of obstructing an official duty
कुरुक्षेत्र पुलिस ने रास्ता रोकने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और पुलिस कर्मचारी के साथ मारपीट करने के अलग-अलग दो मामलों में एक आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


इसके बाद उसे जेल भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस्माईलाबाद में मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी बलबीर सिंह ने 22 जनवरी को केयूके थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि मिर्जापुर निवासी अंकित, बप्पी वासी और अन्य 40-50 व्यक्तियों ने रास्ता रोका, सरकारी जीप को नुकसान पहुंचाया और सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली।
विज्ञापन


एक अन्य मामले में सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नीरजा, बप्पी, अजीत, जितेंद्र, रामजुआरी, चंद्रभान व विनोद निवासी मिर्जापुर व अन्य 10-12 ने मिलकर मारपीट की व सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों मामलों में जांच के दौरान पुलिस चौकी इंचार्ज थर्ड गेट उप निरीक्षक नसीब सिंह की पुलिस टीम ने आरोपी मिर्जापुर निवासी नीरज उर्फ नीरजा को गिरफ्तार किया।

न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि दोनों मामलों में पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed